15.1 C
Raipur
Monday, January 13, 2025

कैलिफोर्निया की आग में हॉलीवुड स्टार्स के घर भी जले:लॉस एंजिलिस में कमला हैरिस का घर खाली कराया; 28 हजार घरों को नुकसान, 3 लाख लोग प्रभावित

Must read

अमेरिका. कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग शहर तक पहुंच गई है। मंगलवार को लगी आग से अब तक 4,856 हेक्टेयर इलाका प्रभावित हुआ है। आग से करीब 1100 इमारतें पूरी तरह जल गई हैं और 28 हजार घरों को नुकसान पहंचा है।

जंगल में फैल रही आग से अब 5 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 50 हजार लोगों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है। वहीं करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगह जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है।

कैलिफोर्निया के पॉश इलाके पैलिसेडेस में हॉलीवुड स्टार्स के बंगले बने हुए हैं। आग से कई बंगले जल गए हैं।
कैलिफोर्निया के पॉश इलाके पैलिसेडेस में हॉलीवुड स्टार्स के बंगले बने हुए हैं। आग से कई बंगले जल गए हैं।
लॉस एंजिलिस में आग से कई कम्युनिटी सेंटर्स और धर्मस्थल पूरी तरह जल चुके हैं।
लॉस एंजिलिस में आग से कई कम्युनिटी सेंटर्स और धर्मस्थल पूरी तरह जल चुके हैं।

आग से लॉस एंजिलिस शहर के पॉश इलाके पैलिसेडेस में कई हॉलीवुड स्टार्स के बंगले जल गए हैं। मार्क हैमिल, पेरिस हिल्टन, जेमी ली कर्टिस, मैंडी मूर, मारिया श्राइवर, एश्टन कुचर , जेम्स वुड्स और लीटन मेस्टर समेत कई हॉलीवुड स्टार्स के घर आग की चपेट में आ गए। कई सेलिब्रिटीज को घर छोड़कर जाना पड़ा है।

आग की वजह से लॉस एंजिसिल के ब्रेटनवुड इलाके में बने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के घर को भी खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। लॉस एंजिलिस अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाला काउंटी है। यहां 1 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। प्रसिद्ध हॉलीवुड इलाके के नाम पर ही यहां की फिल्म इंडस्ट्री का नाम पड़ा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article