25.1 C
Raipur
Wednesday, January 22, 2025

ग्राम रलिया में डॉ. महंत हाथी प्रभावितों से मिले

Must read

कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम रलिया में विगत दिनों हाथी के हमले से गायत्री देवी राठौर की मृत्यु हो गई जो कि ग्राम रलिया के व्यवसायी रामचरण राठौर की भाभी एवं अमित राठौर की माता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। मृतक के परिवार से दु:ख के घड़ी में शोक व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उनके साथ पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर एवं महिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंह तंवर के द्वारा भी हाथी प्रभावित मृतक के परिवार से भेंट कर दु:ख व्यक्त कर ढांढस बंधाया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article