41.5 C
Raipur
Friday, April 25, 2025

पेट्रोल-डीजल पर मोटा मुनाफा: तेल कंपनियों की कमाई रिकॉर्ड स्तर पर, जनता को नहीं मिला लाभ

Must read

नई दिल्ली कच्चे तेल की कीमतें चार साल के​ सबसे निचले स्तर (65.41 डॉलर प्रति बैरल) आ गई हैं। इससे पहले अप्रैल 2021 में दाम 63.40 डॉलर प्रति बैरल थे। इस गिरावट से पेट्रोल-डीजल रिफाइन करने पर होने वाली कमाई ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है।

रेटिंग एजें​सियों के अनुसार मौजूदा समय में तेल कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹12-15 और डीजल पर ₹6.12 का मुनाफा हो रहा है। इसके बावजूद, तेल कंपनियों ने पिछले एक साल से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की है।

हाल ही में संभावना थी ​​कि तेल कंप​नियां दाम घटाएंगी। ले​किन सरकार ने ₹2 लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी। इसकी आड़ में कंपनियां दाम घटाने से बच गईं। लंबे समय से तेल कंपनियां घाटे का हवाला देकर दामों में कटौती से बच रही हैं।

जबकि, हकीकत ये है कि पिछले 5 सालों में 7 बड़ी तेल-गैस कंपनियों में केवल एक आईओसी को एक बार 2019-20 में मामूली घाटा हुआ था। इसे छोड़ दिया जाए तो ये कंपनियां साल दर साल भारी मुनाफा कमा रही हैं।

केंद्र सरकार के पेट्रो​​लियम मंत्रालय की पेट्रो​लियम प्ला​निंग एंड एनालिसिस सेल के अनुसार, पेट्रोल-डीजल से केंद्र और राज्य सरकारों ने 5 साल में 35 लाख करोड़ जुटाए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article