26.1 C
Raipur
Thursday, January 1, 2026

बिलासपुर निगम में टैक्स घोटाला: 14.18 लाख की गड़बड़ी पर राजस्व निरीक्षक निलंबित

Must read

बिलासपुर : नगर निगम के जोन क्रमांक 2 के राजस्व निरीक्षक (आरआई) रामनारायण देवांगन को निलंबित कर दिया गया है। उन पर 14.18 लाख रुपए के टैक्स घोटाले का आरोप है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने यह कार्रवाई की है। रामनारायण देवांगन पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान संपत्तिकर, समेकित कर और यूजर चार्ज के रूप में वसूल की गई 14,18,207 रुपए की राशि को निकाय कोष में जमा न करने का आरोप है। इसे गंभीर आर्थिक अनियमितता माना गया है।

इस अनियमितता के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) 1966 के नियम 09 (1) (ख) के तहत आरआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निगम कमिश्नर ने रामनारायण देवांगन से समस्त बकाया राशि वसूलने के निर्देश दिए हैं।राशि जमा न होने की स्थिति में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यह घोटाला नगर निगम के आंतरिक ऑडिट (इंटरनल ऑडिट) में सामने आया।

कलेक्टर का सख्त कदम: ड्यूटी से गायब 9 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी

वर्तमान में वर्ष 2023-24 का ऑडिट चल रहा था, जिसमें जोन क्रमांक-2 में राजस्व कर की इस बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ। ऑडिट रिपोर्ट निगम आयुक्त को सौंपे जाने के बाद, आयुक्त ने संयुक्त संचालक वित्त के नेतृत्व में मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद ही निगम कमिश्नर ने निलंबन की यह कार्रवाई की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article