Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

North Korea Hypersonic Missile Test: वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलों के बाद किम जोंग ने लॉन्च किया हाइपरसोनिक मिसाइल, दुनिया में बढ़ी चिंता

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
North Korea
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

North Korea Hypersonic Missile Test: अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर हमला करने के बाद उत्तर ने बड़ी घोषणा की है। उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा कि रविवार को किए गए मिसाइल प्रक्षेपण हाइपरसोनिक मिसाइलों से संबंधित थे। देश के नेता किम जोंग उन ने इन हाइपरसोनिक मिसाइलों की परीक्षण उड़ान का निरीक्षण किया था। किम ने इस दौरान देश की परमाणु क्षमता को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

दक्षिण कोरिया ने बताया उकसावे वाली कार्रवाई

रविवार को दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर उकसावे वाली कार्रवाई का आरोप लगाया था। दक्षिण कोरिया ने कहा था कि उसने कई बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण का पता लगाया है। ये प्रक्षेपण उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की आगामी नौवीं कांग्रेस (पार्टी की सर्वोच्च बैठक) से पहले किए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बैठक से पहले उत्तर कोरिया रक्षा क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को दिखाने के लिए हथियार परीक्षणों को बढ़ा सकता है।

क्या था उत्तर कोरिया का मकसद?

उत्तर कोरिया ने परीक्षण ऐसे समय किए जब दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन के लिए बीजिंग रवाना होने वाले थे।  उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार, हाइपरसोनिक हथियार प्रणाली से जुड़े इस अभ्यास का मकसद इसकी तत्परता जांचना, मिसाइल बलों की मारक क्षमता और परिचालन कौशल को बढ़ाना तथा देश की समग्र युद्ध निवारक क्षमता का मूल्यांकन करना था।

किम जोंग उन ने क्या कहा?

केसीएनए ने बताया कि किम जोंग उन ने कहा, ‘‘प्रक्षेपण अभ्यास से हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि राष्ट्रीय रक्षा के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।’’ उन्होंने जोर दिया कि हमें सैन्य संसाधनों, विशेष रूप से आक्रामक हथियार प्रणालियों को निरंतर उन्नत करते रहना चाहिए।’’  हाइपरसोनिक हथियारों की सफलता से उत्तर कोरिया को अमेरिका और दक्षिण कोरिया की मिसाइल रक्षा प्रणालियों को भेदने की अधिक क्षमता मिल सकती है।

अमेरिकी सैन्य कर्रवाई पर भड़का उत्तर कोरिया

बता दें कि, उत्तर कोरिया ने लगातार मिसाइलों के परीक्षण किए हैं। ताजा परीक्षण इस वजह से अहम हैं क्योंकि एक दिन पहले अमेरिकी सैन्य अभियान में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर अमेरिका ले जाया गया था। मादुरो पर अमेरिका में मुकदमा चलाया जाएगा। उत्तर कोरिया ने वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उत्तर कोरिया ने इसे अमेरिका के कुटिल स्वभाव का एक और प्रमाण बताया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026

174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की दुनियाभर में तारीफ, नेतन्याहू और ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

October 1, 2026

Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

September 30, 2026

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति से पूछा- क्या अमेरिका से हथियार खरीदोगे? बयान ने खींचा दुनिया का ध्यान

September 28, 2026

Ketan Agarwal Murder Case: लोहगढ़ में केतन को मेरे सामने चेतन ने दिया धक्का, बोला- ‘तुझे भी फेंकू’, चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

September 28, 2026

Bank Strike Postponed News: बैंक ग्राहकों के लिए राहत! 28 से 30 सितंबर की देशव्यापी हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक के बाद फैसला

September 28, 2026
Editors Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026

ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

October 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.