Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

बांग्लादेश ने IPL के टेलीकास्ट को लेकर उठाया बड़ा कदम, लगाया अनिश्चितकालीन प्रतिबंध

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
बांग्लादेश
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

BCCI ने हाल ही में IPL फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया। इसके तुरंत बाद KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे नाराज होकर बांग्लादेश ने अब बड़ा कदम उठाया है। बांग्लादेश ने दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के टेलीकास्ट पर अनिश्चितकाल के लिए बैन लगा दिया है। इससे बांग्लादेश में मौजूद उन क्रिकेट फैंस को तगड़ा झटका लगा है, जो IPL के दीवाने हैं। KKR ने पिछले महीने अबूधाबी में हुए मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

मंत्रालय ने टीवी चैनलों को दिया आदेश

बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 5 जनवरी को टेलीविजन चैनलों को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का प्रसारण तुरंत रोकने का आदेश दिया। यह निर्देश टेलीविजन चैनलों को एक आधिकारिक लेटर में दिया गया। लेटर में कहा गया है कि यह फैसला BCCI द्वारा बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आने वाले IPL सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बाहर करने के बाद लिया गया है। लेटर में यह भी कहा गया है कि BCCI के इस फैसले के लिए कोई सही वजह नहीं बताई गई है, जिससे बांग्लादेश के लोगों को बहुत दुख हुआ है और वे गुस्से में हैं। इस स्थिति को देखते हुए मंत्रालय ने सभी टेलीविजन चैनलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक सभी IPL मैचों और संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण तुरंत रोक दिया जाए।

भारत नहीं जाएगी बांग्लादेश की टीम

इससे पहले बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत न जाने का आधिकारिक फैसला किया है, जिससे दोनों देशों के बीच रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को लेटर लिखकर बांग्लादेश के सभी मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की अपील की है। बता दें, बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में पहले 3 मैच कोलकाता जबकि चौथा लीग स्टेज मैच मुंबई में खेलना है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। शेख हसीना पिछले साल अगस्त में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद भारत आ गई थीं। यही वजह है कि बांग्लादेश में भारत विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

October 2, 2026

IND vs PAK Cricket Final: भारत-पाकिस्तान की गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंत, जानें कब और कितने बजे होगा मुकाबला

October 1, 2026

एशियन गेम्स में टीम इंडिया की बिना मैच खेले सेमीफाइनल में एंट्री, पाकिस्तान ने भी बनाई जगह

September 28, 2026

Asian Games 2026: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

September 25, 2026

Virat Kohli: विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1

September 24, 2026

Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

September 22, 2026
Editors Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026

ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

October 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.