Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, August 15
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

भारतीय सेना ने श्रीलंका में एक दिन में बनाए 100 फीट लंबे पुल, चक्रवात से बचाव में भारत कर रहा है मदद

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
भारतीय सेना
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: मात्र एक दिन में भारतीय सेना ने श्रीलंका में 100 फीट लंबा बेली ब्रिज बना डाला . सेना के इंजीनियरों ने यह कमाल कैंडी जिले में कर दिखाया है . यह पुल बी-492 हाईवे पर बना हैं . यह कैंडी के सेंट्रल प्रांत को उवा प्रांत से जोड़ता है . इससे पहले पुराने पुल से लोगों को चार घंटे का लंबा चक्कर लगाना पड़ता था . अब यह नया पुल बनने के बाद यह सफर करीब दो घंटे में ही पूरा होने लगा है.

श्रीलंका में आये भीषण चक्रवात और उसके बाद हुए भूस्खलन से वहां की सड़कें और पुल बुरी तरह टूट गए थे. कई इलाकों में लोगों का आना-जाना, राहत सामग्री की आपूर्ति और जरूरी सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गई थीं. ऐसे मुश्किल समय में भारत ने अपने पड़ोसी देश की मदद के लिए ऑपरेशन सागर बंधु के तहत सैन्य इंजीनियरों को श्रीलंका भेजा.

इससे पहले, भारतीय सेना ने जाफना इलाके में भी ए-35 हाईवे पर 120 फीट लंबा बेली ब्रिज बनाया था. इससे कई दिनों से बंद रास्ता फिर से खुल गया. पुल बनने से राहत सामग्री, मशीनरी और जरूरी सेवाओं की आवाजाही तेज हो गई और प्रभावित लोगों को बड़ी राहत मिली. पुल बनाने से पहले दोनों किनारों को मजबूत किया गया और आधुनिक तकनीक जैसे स्वदेशी ड्रोन और लेजर उपकरणों का इस्तेमाल किया गया . इससे काम तेजी और सुरक्षित तरीके से हो सका.

भारत कई स्तरों पर कर रहा है श्रीलंका की मदद

भारत ने सिर्फ पुल ही नहीं बनाए, बल्कि श्रीलंका को बड़े पैमाने पर राहत भी पहुंचाई है. भारत ने करीब 1100 टन राहत सामग्री, दवाइयां और मेडिकल उपकरण भेजे. इलाज के लिए भारतीय सेना की मेडिकल टीम ने फील्ड अस्पताल लगाकर हजारों लोगों का इलाज किया. गंभीर मरीजों की सर्जरी भी की गई और महिलाओं व बच्चों की खास देखभाल की गई.

वही विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने श्रीलंका को 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पुनर्निर्माण सहायता पैकेज की घोषणा की, जिसमें रियायती कर्ज और अनुदान दोनों शामिल हैं. यह मदद श्रीलंका में सड़कों, पुलों और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को दोबारा खड़ा करने के लिए दी जा रही है. ऑपरेशन सागर बंधु के जरिए भारत ने यह साबित किया है कि वह सिर्फ पड़ोसी देश भर नहीं, बल्कि जरूरत के समय एक भरोसेमंद साथी भी है. भारतीय सेना की तेज और प्रभावी कार्रवाई से श्रीलंका में हालात सामान्य होने लगे हैं और भारत की नेबरहुड फर्स्ट और “वसुधैव कुटुंबकम” की नीति को मजबूती मिली है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

Donald Trump Assasination Threat by Iran: ट्रंप का बड़ा खुलासा – “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

August 12, 2026

NDA मंगल मिलन बैठक में दिखा देशभक्ति का रंग, PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

August 11, 2026

Russia-NATO War का खतरा? कीव पर फिर मिसाइलों की बौछार, काला सागर में भी हमला

August 9, 2026

स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

August 7, 2026

Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

August 5, 2026

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास, 15 अगस्त को टेस्ट क्रिकेट में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

August 5, 2026
Editors Picks

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026

छत्तीसगढ़ में आज Dry Day, बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें; अवैध बिक्री पर आबकारी विभाग की पैनी नजर

August 15, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.