Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Chhattisgarh: IFS अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन

October 3, 2026

चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन पर केस दर्ज, मुंबई में CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर FIR; दिल्ली में भी 3 केस

October 3, 2026

CG News: जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, October 4
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

IMD Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप… दिल्ली, यूपी में ठंड से हाल बेहाल, 3 प्रदेशों में तो बारिश का अलर्ट

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
IMD Weather
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

IMD Weather Update: उत्तर भारत में इस वक्त ठंड का भीषण प्रकोप दिखाई दे रहा है। दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में ठिठुरन वाली शीत लहर की स्थिति है और लोगों को अलाव जलाना का सहारा लेना पड़ रहा है। इस भीषण ठंड में कई राज्यों में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ ही हवाओं का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। पहाड़ी राज्यों में भी लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत के विभिन्न राज्यों में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल।

इन 3 राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने गुरुवार को भारत के 3 प्रदेशों में बारिश की चेतावनी जारी की है। ये तीनों में दक्षिण भारत के प्रदेश मुख्य रूप से तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार हैं। मौसम विभाग की ओर से इन राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान जताया गया है। ऐसे में मछुआरों को भी समुद्र किनारे से दूर रहने को कहा गया है।

दिल्ली-हरियाणा का मौसम

दिल्ली में गुरुवार को सुबह से ही हड्डी गलाने वाली ठंड है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी दिल्ली में सुबह से शीतलहर चलने का अनुमान है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, हरियाणा की बात करें तो पानीपत, गुरुग्राम और सोनीपत में काफी शीतलहर देखने को मिलेगी।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 15 से से भी ज्यादा जिलों में गलाने वाली शीतलहर पड़ने का अनुमान है। लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, बरेली, अमेठी, टुंडला, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ शीतलहर की चपेट में दिख सकते हैं। इसके साथ ही देवरिया, गोरखपुर, सीतापुर, मैनपुरी, शाहजहांपुर, आजमगढ़ में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार-झारखंड का मौसम

वहीं, बिहार की बात करें तो गुरुवार 8 जनवरी को राज्य के 19 जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की ओर से पटना, बक्सर, भोजपुर, सिवान, गया, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जिले में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। वहीं, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार जिले में मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी दी है। पटना का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस देखने को मिल सकता है।

गुरुवार को झारखंड के रांची, पलामू, गुमला, कोडरमा, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग में शीतलहर देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में घना कोहरा भी दिख सकता है। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

अन्य राज्यों का हाल

  • पंजाब के कई जिलों में जैसे फिरोजपुर, बरनाला, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, पटियाला और गुरदासपुर तेज गति से शीतलहर पड़ने की संभावना है।
  • राजस्थान में आज कई शहरों जैसे जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, भरतपुर, सीकर , चूरू, अलवर समेत कई शहरों में शीतलहर देखने को मिल सकती है। राजधानी जयपुर में सुबह का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है।
  • मध्य प्रदेश में भी गुरुवार को भीषण ठंड देखने को मिलेगी। राजगढ़, दतिया, शहडोल, उमरिया, खजुराहो, उज्जैन समेचत कई जिलों में जबरदस्त ठंड है। भोपाल में सुबह तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है।
  • उत्तराखंड में गुरुवार को ऊंचाई पर बर्फबारी का अनुमान है। मोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर और रुद्र प्रयाग में भीषण ठंड हो सकती है। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
  • हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को बर्फबारी की संभावना है। ताबो, कल्पा, मनाली, लाहौल स्पीति समेत कई जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, मनाली का तो अधिकतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और सोलन में शीतलहर का अलर्ट भी है।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

Flydubai फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला कौन? हमाम अलहमामी की सामने आई पूरी कहानी

October 3, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026

174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की दुनियाभर में तारीफ, नेतन्याहू और ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

October 1, 2026

Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

September 30, 2026

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति से पूछा- क्या अमेरिका से हथियार खरीदोगे? बयान ने खींचा दुनिया का ध्यान

September 28, 2026

Ketan Agarwal Murder Case: लोहगढ़ में केतन को मेरे सामने चेतन ने दिया धक्का, बोला- ‘तुझे भी फेंकू’, चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

September 28, 2026
Editors Picks

Chhattisgarh: IFS अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन

October 3, 2026

चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन पर केस दर्ज, मुंबई में CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर FIR; दिल्ली में भी 3 केस

October 3, 2026

CG News: जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

October 3, 2026

डेब्यू मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज की जमकर धुनाई, अभिषेक-वैभव ने कूटा, नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

October 3, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Chhattisgarh: IFS अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन

October 3, 2026

चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन पर केस दर्ज, मुंबई में CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर FIR; दिल्ली में भी 3 केस

October 3, 2026

CG News: जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

October 3, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.