Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, October 3
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

Ind vs NZ Raipur: रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज, 40 हजार टिकट बुक, होटलों के बढ़ें दाम

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Ind vs NZ
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Ind vs NZ Raipur: रायपुर के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बड़े मुकाबले के लिए टीम इंडिया पहले ही नागपुर पहुंच चुकी है और 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेगी.

रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज

इस बार भारतीय टीम के ठहरने के लिए होटल कोर्टयार्ड को अंतिम रूप दे दिया गया है, जबकि न्यूजीलैंड टीम के होटल मायरा में रुकने की संभावना जताई जा रही है. टीमों के आगमन और मैच की तारीख नजदीक आते ही शहर में क्रिकेट का माहौल बनने लगा है, और प्रशासन से लेकर होटल प्रबंधन तक पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं.

मैच के चलते रायपुर के होटलों के किराए में भारी उछाल देखने को मिला है. सामान्य दिनों में 12 से 13 हजार रुपये में मिलने वाला कमरा अब 22 और 23 जनवरी के लिए 25 से 30 हजार रुपये तक पहुंच गया है. जिस होटल में टीमें ठहरेंगी, वहां आम लोग भी रुक सकते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए भारी-भरकम राशि चुकानी होगी। होटल कोर्टयार्ड में सामान्य किराया जहां करीब 13 हजार रुपये है, वहीं मैच के दिनों में यह बढ़कर 30 हजार रुपये तक हो गया है. इसी तरह होटल मायरा और अन्य बड़े होटलों ने भी अपने दाम बढ़ा दिए हैं. कुछ होटलों में 5 से 10 हजार रुपये तक का अंतर देखा जा रहा है, जबकि मैच के दिन रेट और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

40 हजार टिकट बुक

वहीं मैच के 40 हजार टिकट 4 दिन में ही बिक चुके हैं, जबकि ऑनलाइन टिकट पहले ही बिक चुके थे. रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है, ऐसे में स्टेडियम में सभी सावधानियां बरती जा रही है, जबकि लगातार तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं

टीम इंडिया के खान-पान को लेकर भी खास तैयारियां की गई हैं. भारतीय टीम के लिए खाना होटल कोर्टयार्ड के शेफ ही तैयार करेंगे, जो बीसीसीआई के तय डाइट मेन्यू के अनुसार होगा. मैच के दिन खाना होटल से सीधे मैदान भेजा जाएगा. वहीं 22 जनवरी को रायपुर पहुंचने के बाद टीम इंडिया नेट प्रैक्टिस करेगी, जिसमें छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ से जुड़े स्थानीय गेंदबाजों को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा. पिछली बार भी स्थानीय खिलाड़ियों को विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को नेट प्रैक्टिस में गेंदबाजी करने का अवसर मिला था, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा था.

इन सभी तैयारियों के बीच जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है. कलेक्टर गौरव सिंह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मैच की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने आग, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही साथ पुलिस प्रशासन भी इस बार मैच को लेकर कोई कवायद नहीं छोड़ रही है. पुलिस मैच के दौरान लगने वाले सभी बाउंसरों की सूची मंगवा ली है और अब सभी के नाम पुलिस डेटा में खंगाल रही है अगर किसी बाउंसर का डेटा अपराधिक रिकॉर्ड में पाया जाता है तो उसको मैदान में काम नहीं करने दिया जाएगा. इसके साथ साथ वोलेंटियर्स को बॉडीकैम लगाकर मैच के दौरान काम करना होगा जिससे किसी भी तरह का विवाद या दिक्कत पैदा होती है तो वो पूरी तरह से रिकॉर्ड हो जिसके बाद उसकी बाद में जांच की जा सके। पुराने मैचों के विवादों को देखते हुए यह सभी फैसले लिए गए है जिससे न दर्शकों को न ही खिलाड़ियों को किसी तरह की दिक्कत हो. इसके साथ ही जो फैंस जाली कूदकर ग्राउंड में चले जाते थे उनको रोकने के लिए इस बार नेट को अलग तरीके से बंधा जाएगा जिससे जब उसने ज्यादा वजन पड़ेगा तो वो खुद टूट जाएगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

Odisha Chhattisgarh Water Dispute: महानदी जल विवाद पर बड़ी पहल, छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच सहमति की राह खुली

October 2, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, बारिश पर लगा ब्रेक; जानें आज का मौसम

October 2, 2026

Surrendered Women Naxalites Film Debut: कभी हाथों में था हथियार, अब कैमरे के सामने दिखेगा हुनर; 9 आत्मसमर्पित महिलाएं करेंगी हिंदी फिल्म में एक्टिंग

October 2, 2026

Train Cancelled December: दिसंबर में 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, छत्तीसगढ़ के यात्री टिकट से पहले जरूर चेक करें ये अपडेट

October 2, 2026
Editors Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026

ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

October 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.