20.1 C
Raipur
Tuesday, February 3, 2026
- Advertisement -

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चढ़ेगा पारा, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से उत्तरी इलाकों में बारिश के आसार

Must read

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. रायपुर का तापमान सबसे ज्यादा 31.1 और सबसे कम अंबिकापुर का 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज यानी 2 फरवरी को एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की आशंका है. प्रदेश में सोमवार से उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है. साथ ही न्यूनतम तापमान में लगातार क्रमिक वृद्धि हो सकती है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फरवरी महीने में पश्चिमी विक्षोभ राज्य को काफी बार प्रभावित करता है और इससे बादल छाने, बारिश होने के साथ कई बार ओलावृष्टि के आसार भी बनते है.

- Advertisement -

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार मौसमी उतार-चढ़ाव की संभावना अधिक है और इसकी शुरुआत सोमवार से राज्य के कुछ एक इलाकों में बारिश के रूप में होने के आसार है. फरवरी के प्रथम सप्ताह में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड में उपयोग होने वाले गर्म कपड़ों से दूरी बनाने की आवश्यकता होगी. फरवरी में ठंड की विदाई का प्रभाव दक्षिण और मध्य हिस्से पर ज्यादा नजर आएगा.

17 साल पहले 38 डिग्री का रिकार्ड

रायपुर में 17 साल पहले यानी वर्ष 2009 में 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था जो अब तक का रिकार्ड है. इसी तरह फरवरी में पेंड्रा में 27 फरवरी 2006 को पारा 37 डिग्री, जगदलपुर में 20 फरवरी 2006 को 38.7, अंबिकापुर में 25 फरवरी 2006 को 34.8 बिलासपुर में 28 फरवरी 2009 में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. इस बार भी तापमान इसके करीब जाने की संभावना है.

पारा 2 डिग्री ज्यादा

अभी रायपुर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रिकार्ड किया जा रहा है. वर्तमान में सुबह-सुबह ठंड का प्रभाव है और दिन चढ़ने के बाद गर्मी बढ़ती महसूस हो रही है. सरगुजा समेत उत्तरी हिस्से में ठंड की विदाई में कुछ वक्त लगने के आसार है मगर मध्य हिस्से ठंड का प्रभाव आने वाले दिनों में समाप्त होने की संभावना है.

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में सोमवार को सुबह के वक्त धुंध छाए रह सकता है. 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है.

More articles

Latest article