- Advertisement -

CG Security Meeting: नवा रायपुर में अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग, LWE के खात्मे पर आखिरी रणनीति, मार्च 2026 से पहले बड़ा एक्शन प्लान तैयार

Must read

CG Security Meeting: रायपुर में चल रही सुरक्षा समीक्षा बैठक की तस्वीरें सामने आई है, सीएम ने X पोस्ट में बताया, नवा रायपुर में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में LWE पर सुरक्षा समीक्षा बैठक जारी है. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री विजय शर्मा के अलावा गृह विभाग के सचिव और डीजीपी के अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. दोपहर 12:45 बजे तक चलने वाली समीक्षा बैठक में नक्सलवाद खात्मे को लेकर मार्च 2026 की तय सीमा से पहले की यह आखिरी बड़ी बैठक है, जिसमें सुरक्षा की स्थिति, इंटेलिजेंस इनपुट्स, ऑपरेशन की गति पर चर्चा के साथ तय समय सीमा में बचे हुए एरिया से नक्सलियों को खत्म करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा.

- Advertisement -

दूसरी समीक्षा बैठक दोपहर 2 बजे तक होगी. दोपहर 2 से 3 बजे तक लंच ब्रेक के बाद 3 बजे 4:15 बजे तक फिर से बैठक होगी. इसके बाद 5 बजे से 6:10 बजे तक छत्तीसगढ़ @ 25 शिफ्टिंग द लेंस थीम पर राष्ट्रीय कांक्लेव का आयोजन होगा.

5220495

गृह मंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि यह 31 मार्च 2026 से पहले की अंतिम बड़ी बैठक है. इस बैठक में LWE (लेफ्ट विंग एक्सट्रीम – वामपंथी उग्रवाद) प्रभावित प्रदेशों के डीजीपी और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे. बैठक के दो बड़े विषय है, पहला 31 मार्च की डेडलाइन तक देश कैसे पूर्ण रूप से सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त हो और दूसरा एजेंडा बस्तर का रुका हुआ विकास कैसे शुरू करें.

5220496

More articles

Latest article