Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

घर की सुरक्षा के लिए CCTV ही नहीं, ये स्मार्ट डिवाइस भी हैं बेहद काम के, जानें कितने कारगर

November 15, 2026

Pension Alert: पेंशनर्स 30 नवंबर तक जरूर निपटा लें ये काम, वरना दिसंबर से अटक सकती है पेंशन

November 15, 2026

Bigg Boss 20: स्काउट ने घर में मुंडवाया सिर, गौहर खान और पवित्रा पुनिया ने लव गिल को लगाई फटकार

November 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, November 15
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » JOB
JOB

Agniveer Recruitment Rules 2026: अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव! आवेदन के समय ही अब करना होगा ये काम

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Agniveer
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Agniveer Recruitment Rules 2026 : देश की सेवा करने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 2026 से जुड़ी एक बेहद अहम खबर सामने आई है. इंडियन आर्मी ने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही एक ऐसा नियम बदल दिया है, जिसे अगर उम्मीदवारों ने नजरअंदाज किया तो मेहनत करने के बावजूद उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. खासतौर पर ट्रेड्समैन कैटेगरी से आवेदन करने वाले युवाओं के लिए यह बदलाव बहुत जरूरी है. अब तक कई अभ्यर्थी आवेदन भरते समय छोटी-छोटी जानकारियों को हल्के में ले लेते थे, लेकिन सेना ने साफ कर दिया है कि इस बार ऐसी कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नए नियम के अनुसार, अगर उम्मीदवार ने आवेदन के समय जरूरी ऑप्शन नहीं भरे तो मेरिट में नाम आने के बाद भी उसकी नियुक्ति रद्द की जा सकती है. इसलिए अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अब पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

ट्रेड्समैन भर्ती में बदला नियम

इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिस के मुताबिक, अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब आवेदन के समय ही अपनी ट्रेड की प्राथमिकता (Preference) भरनी होगी. 10वीं पास उम्मीदवार अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं. 8वीं पास उम्मीदवार सिर्फ 2 ट्रेड का ही ऑप्शन भर पाएंगे. अगर कोई उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी ट्रेड नहीं चुनता है तो चाहे उसका नाम मेरिट लिस्ट में आ जाए, फिर भी उसे भर्ती नहीं दी जाएगी. सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी अभ्यर्थी ने अपनी पसंद में कोई खास ट्रेड नहीं डाला और बाद में उस ट्रेड में वैकेंसी नहीं निकली, तो वह उम्मीदवार चयन से बाहर हो जाएगा.

आवेदन की तारीख और पदों की जानकारी

अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की शुरुआत पहले 3 फरवरी से होने वाली थी, लेकिन फिलहाल यह तारीख वेबसाइट से हटा दी गई है. सेना की ओर से बताया गया है कि आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी. इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवार एक ही आवेदन फॉर्म से दो अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.  भर्ती में शामिल पद अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, क्लर्क / स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास), सैनिक फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और महिला मिलिट्री पुलिस है.

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है.  जिसमें अग्निवीर जीडी के लिए 10वीं पास और कम से कम 45 प्रतिशत अंक, टेक्निकल पद के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश जरूरी, क्लर्क/स्टोरकीपर के लिए 12वीं में 60 प्रतिशत अंक, साथ ही टाइपिंग टेस्ट जरूरी और ट्रेड्समैन के लिए 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है.

फिजिकल टेस्ट और शारीरिक मानक

भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट से भी गुजरना होगा, जिसमें दौड़, पुल-अप, लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट शामिल हैं. दौड़ का समय अलग-अलग ग्रुप के अनुसार तय किया गया है. इसके अलावा लंबाई, छाती और अन्य शारीरिक मानक भी पद के हिसाब से निर्धारित किए गए हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

ISRO Recruitment: युवाओं के लिए खुशखबरी! ड्राइवर और टेक्नीशियन भर्ती की आवेदन तारीख बढ़ी

November 15, 2026

AFCAT 01/2027: एयरफोर्स में अफसर बनने का मौका, आवेदन शुरू, 11 दिसंबर तक भरें फॉर्म

November 14, 2026

RRB ALP भर्ती 2026 में 3500 पदों का इजाफा, अब 14,627 पदों पर होगी भर्ती, देखें जोन वाइज वैकेंसी

November 13, 2026

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का मौका, ग्रुप हेड से टेरिटरी हेड तक 837 पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता

November 12, 2026

सेना में अफसर बनने का मौका, Army Cadet College प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू; जानें एग्जाम डेट और फीस

November 11, 2026

Indian Army Recruitment 2026: सेना में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका! AFMS में निकली 120 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

November 10, 2026
Editors Picks

घर की सुरक्षा के लिए CCTV ही नहीं, ये स्मार्ट डिवाइस भी हैं बेहद काम के, जानें कितने कारगर

November 15, 2026

Pension Alert: पेंशनर्स 30 नवंबर तक जरूर निपटा लें ये काम, वरना दिसंबर से अटक सकती है पेंशन

November 15, 2026

Bigg Boss 20: स्काउट ने घर में मुंडवाया सिर, गौहर खान और पवित्रा पुनिया ने लव गिल को लगाई फटकार

November 15, 2026

Atmanand School Vacancy 2026: आत्मानंद स्कूल भर्ती पर बड़ा अपडेट! इस दिन आएगा फाइनल रिजल्ट, जानें कब मिलेगी नियुक्ति

November 15, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

घर की सुरक्षा के लिए CCTV ही नहीं, ये स्मार्ट डिवाइस भी हैं बेहद काम के, जानें कितने कारगर

November 15, 2026

Pension Alert: पेंशनर्स 30 नवंबर तक जरूर निपटा लें ये काम, वरना दिसंबर से अटक सकती है पेंशन

November 15, 2026

Bigg Boss 20: स्काउट ने घर में मुंडवाया सिर, गौहर खान और पवित्रा पुनिया ने लव गिल को लगाई फटकार

November 15, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.