Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

All Teams for T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी टीमें हुईं तय, इस टीम ने सबसे आखिर में किया क्वालिफाई

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
T20
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

All Teams for T20 World Cup 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने वाली सभी टीमों के नाम तय हो गए हैं। नेपाल में खेले गए सुपर सिक्स क्वालिफिकेशन के आखिरी मुकाबले में स्कॉटलैंड ने अमेरिका को 41 रन से हराकर टूर्नामेंट के लिए अंतिम टिकट अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड में 12 जून से शुरू होने वाले महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

सुपर सिक्स राउंड के आखिरी मुकाबले में स्कॉटलैंड ने USA के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर डार्सी कार्टर ने शानदार अर्धशतक (52 रन) जड़ा, जबकि ऐल्सा लिस्टर ने 43 रन और प्रियानाज चटर्जी ने 39 रनों की अहम पारी खेली। अमेरिका की ओर से तारा नॉरिस ने 33 रन देकर 3 विकेट झटके, जिसमें स्कॉटिश कप्तान कैथरीन ब्राइस का गोल्डन डक भी शामिल रहा।

USA की बल्लेबाजी रही बेदम

स्कॉटलैंड के स्कोर के जवाब में अमेरिका की टीम 19 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। क्लैरिज ने 35 रन बनाए, लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सका। स्कॉटलैंड की गेंदबाजी पूरी तरह हावी रही। कैथरीन ब्राइस, प्रियानाज चटर्जी, राचेल स्लेटर और क्लोए एबेल ने दो-दो विकेट झटके। चटर्जी ने 19वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर मुकाबला पूरी तरह स्कॉटलैंड के पक्ष में खत्म कर दिया।

स्कॉटलैंड से पहले बांग्लादेश, आयरलैंड और नीदरलैंड ने किया क्वालिफाई

इस जीत के साथ स्कॉटलैंड सुपर सिक्स में तीसरे स्थान पर रही और बांग्लादेश, आयरलैंड और नीदरलैंड के साथ महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बनी। गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब स्कॉटलैंड की महिला टीम ने T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। इससे पहले टीम ने दो साल पहले पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

नेपाल में पिछले दो हफ्तों से चल रहे इस क्वालिफायर टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड और आयरलैंड दोनों को अपने आखिरी मुकाबले जीतना जरूरी था। दोनों टीमों ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली।

गौरतलब है कि वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का 12 जून से आगाज होगा। 5 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का इंग्लैंड और वेल्स में आयोजन होगा, जिसमें कुल 12 टीमें शिरकत करेंगी। 8 टीमें पिछले T20 वर्ल्ड कप 2024 और T20I रैंकिंग के आधार पर चुनी गई हैं। वहीं, 4 टीमों ने क्वालिफिकेशन के जरिए वर्ल्ड कप का टिकट हासिल किया है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में शिकरत करेंगी ये 12 टीमें: ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

October 2, 2026

IND vs PAK Cricket Final: भारत-पाकिस्तान की गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंत, जानें कब और कितने बजे होगा मुकाबला

October 1, 2026

एशियन गेम्स में टीम इंडिया की बिना मैच खेले सेमीफाइनल में एंट्री, पाकिस्तान ने भी बनाई जगह

September 28, 2026

Asian Games 2026: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

September 25, 2026

Virat Kohli: विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1

September 24, 2026

Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

September 22, 2026
Editors Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026

ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

October 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.