Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TMC को बड़ा झटका! कोलकाता मेयर फिरहाद हाकिम ने छोड़ा पद, ममता बनर्जी ने दी मंजूरी

June 5, 2026

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – एक दिन में दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग खारिज

June 5, 2026

CG School Fees Hike: सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

June 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, June 6
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

आधी रात थाने में गूंजे पुलिस मुर्दाबाद के नारे, ग्रामीणों ने रात भर काटा बवाल, खैरागढ़ पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल…

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
मुर्दाबाद
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के करमतरा गांव में एक मामूली मकान विवाद ने ऐसा तूल पकड़ लिया कि आधी रात गांव से लेकर थाने तक हालात बेकाबू हो गए. बीती रात करीब 12 बजे सैकड़ों ग्रामीणों का आक्रोश जालबांधा चौकी तक जा पहुंचा, जहां जमकर नारेबाजी हुई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए.

मामला भूपत साहू और तेजेश्वरी साहू के बीच लंबे समय से चले आ रहे मकान विवाद से जुड़ा है, जो समय रहते नहीं सुलझाया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि भूपत साहू लगातार गांव में तनाव की स्थिति पैदा कर रहा था, लेकिन पुलिस ने शुरुआती स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. इसी लापरवाही ने हालात को बिगाड़ दिया.

ग्रामीणों के अनुसार, विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत और समझाइश हुई, लेकिन आरोपित पक्ष की ओर से लगातार धमकी और उकसावे की कार्रवाई होती रही. बीती रात हालात उस वक्त बिगड़े जब खुलेआम नाम लेकर धारदार हथियारों से जान से मारने की धमकियां दी गईं.

इससे गांव में दहशत फैल गई और लोग घरों से निकलकर थाने की ओर कूच कर गए. गांव वालों का आरोप है कि पुलिस ने देर से हरकत में आकर स्थिति को और बिगाड़ दिया. इसी आक्रोश के चलते जालबांधा थाना परिसर में ‘पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे तक लगे, जो जिले में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. शिकायत के बाद पुलिस ने भूपत दास उर्फ साहेब, दीपक साहू और उसके पुत्र सूर्यकांत साहू सहित तीन लोगों को हिरासत में लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 और 126 के तहत कार्रवाई की है.

हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई काफी देर से और दबाव में की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भय के साए में जीने को मजबूर हैं. स्कूल जाने वाले बच्चे और खेतों में काम करने वाले किसान भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

चौकी प्रभारी बीरेंद्र चंद्राकर ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है, लेकिन सवाल यह है कि अगर समय रहते सख्ती दिखाई जाती तो क्या हालात यहां तक पहुंचते? करमतरा की घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या खैरागढ़ जिला पुलिस हालात बिगड़ने के बाद ही सक्रिय होती है. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – एक दिन में दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग खारिज

June 5, 2026

CG School Fees Hike: सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

June 5, 2026

युवक से 3.50 लाख की लूट: चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

June 5, 2026

पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई: 94 प्रदूषणकारी उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

June 5, 2026

केंद्रीय जेल में 5 दिन में दूसरी मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल; जांच शुरू

June 5, 2026

CG Ebola Alert: कांगो, युगांडा और इथियोपिया से लौटे 3 यात्री निगरानी में, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

June 5, 2026
Editors Picks

TMC को बड़ा झटका! कोलकाता मेयर फिरहाद हाकिम ने छोड़ा पद, ममता बनर्जी ने दी मंजूरी

June 5, 2026

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – एक दिन में दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग खारिज

June 5, 2026

CG School Fees Hike: सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

June 5, 2026

युवक से 3.50 लाख की लूट: चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

June 5, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

TMC को बड़ा झटका! कोलकाता मेयर फिरहाद हाकिम ने छोड़ा पद, ममता बनर्जी ने दी मंजूरी

June 5, 2026

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – एक दिन में दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग खारिज

June 5, 2026

CG School Fees Hike: सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

June 5, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.