Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
नई दिल्ली : भारत 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दौरान कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों का नजारा देखने को मिलेगा। इस साल की थीम वंदे मातरम् के 150 साल पूरे है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर मुख्य अतिथि हैं। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित हो रही भव्य परेड में देश की सांस्कृतिक विविधता, सेना की ताकत और लोकतांत्रिक मूल्यों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगी। यह दिन 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने की वर्षगांठ पर मनाया जाता है। इसी संविधान…
Republic Day 2026 Live: देशभर में आज 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की अगुआई करेंगी. कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम सुबह 10:30 से शुरू होगा, जो लगभग 90 मिनट तक चलेगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन होंगे. सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का…
Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर भारत सरकार द्वारा पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस तथा करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) के कुल 982 अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है. देशभर के 982 सुरक्षाकर्मियों को मिलेगा वीरता एवं सेवा पदक घोषित पुरस्कारों में 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल–GM), 101 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) तथा 756 सराहनीय सेवा पदक (MSM) शामिल हैं. वीरता पदक उन कर्मियों को प्रदान किए जाते हैं, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर…
Raipur: राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला अधिवक्ता संघ सुभाष स्टेडियम रायपुर में सुबह 11:00 एक विशेष मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता न्यायपालिका एवं अधिवक्ता समुदाय के मध्य सहयोग, सौहार्द एवं आपसी सम्मान के संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है. 26 जनवरी को भव्य मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन यह कार्यक्रम “बार और बेंच” के बीच के पारस्परिक सम्मान और सामंजस्यपूर्ण संबंधों को रेखांकित करेगा, जो किसी भी स्वस्थ न्यायिक व्यवस्था की आधारशिला है. खेल की इस मैत्रीपूर्ण भावना के माध्यम से दोनों…
Ambikapur: शराब तस्करों का पर्दाफाश, आबकारी विभाग ने MP का शराब जब्त किया, इनोवा से हो रही थी तस्करी
Ambikapur: अंबिकापुर में आबकारी विभाग ने एक शराब तस्कर को एक लक्जरी वाहन के साथ गिरफ्तार किया और लग्जरी कार में पुलिस ने करीब ₹10,0000 का अवैध शराब जप्त किया, जो मध्य प्रदेश से सप्लाई होकर यहां पहुंचा हुआ था. इस मामले में लड्डू सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. वहीं चर्चा है कि मैनपाट में रहने वाले अजीत नामक व्यक्ति को भी आबकारी विभाग ने कार्यवाही के दौरान पकड़ा लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया. इसकी वजह से पूरी कार्रवाई संदिग्ध दिखाई दे रही है. दूसरी तरफ इस पूरे मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी साफ तौर पर…
CG News: 1 फरवरी, 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण संसद में देश का बजट पेश करेंगी. वहीं केंद्रीय बजट को लेकर छत्तीसगढ़ BJP ने प्रदेश स्तरीय समिति का गठन कर दिया है. इस समिति में 6 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें संयोजक की जिम्मेदारी अमर अग्रवाल को दी गई है. बीजेपी की 6 सदस्यीय समिति में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल हैं. 6 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय समिति का गठन पूर्व वित्त मंत्री वरिष्ठ बीजेपी विधायक अमर अग्रवाल (संयोजक) कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी सौरभ सिंह नंदन जैन अखिलेश सोनी अमित चिमनानी
Republic Day 2026: आज देश भर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. देश के कोने-कोने में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा. छत्तीसगढ़ के लोगों में भी रिपब्लिक डे को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही राज्य से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित 47 गांवों में 2026 में पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. किन जिलों के गांवों में पहली बार मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस? छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए डेडलाइन करीब आ रही है. राज्य से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे से पहले बस्तर…
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जी के भक्त केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में फैले हुए हैं. पुराणों में वर्णित है कि बजरंगबली की कृपा से जीवन की अनेक कठिनाइयों का समाधान संभव होता है. स्वयं श्रीराम के जीवन में भी जब संकट आए, तब हनुमान जी ने अपने पराक्रम और भक्ति से उनका मार्ग प्रशस्त किया. हनुमान जी की उपासना के लिए हनुमान जन्मोत्सव, यानी हनुमान जयंती का दिन विशेष रूप से फलदायी माना गया है. कब है हनुमान जंयती? नववर्ष 2026 में हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विश्वास…
हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेता आमिर खान और उनके परिवार की कुछ आधुनिक परिधानों में तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें उनकी बेटी की ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर कोई खास विवाद नहीं हुआ। लेकिन इसी घटना ने एक बार फिर समाज में व्याप्त दोहरे मापदंडों और वर्ग आधारित धार्मिक नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर सेलिब्रिटी परिवारों की आधुनिक जीवनशैली को ‘फैशन’ और ‘आधुनिकता’ का प्रतीक माना जाता है, वहीं दूसरी ओर यदि कोई सामान्य या आर्थिक रूप से पिछड़ा मुस्लिम परिवार अपनी बेटियों को इसी तरह की स्वतंत्रता देता है, तो उन्हें समाज के कठोर…
नवा रायपुर :: 25 जनवरी- एनपीएल : नवा रायपुर में आयोजित नवा रायपुर प्रीमियम लीग (NPL) का रोमांच दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विभागों के बीच खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को जबरदस्त उत्साह, रणनीति और संघर्ष देखने को मिला। दिनभर चले मैचों में कुल चार रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें सभी टीमों ने जीत के लिए पुरजोर प्रयास किए। पहला मैच क्वार्टर फाइनल का कोष लेखा विभाग एवं वन विभाग के मध्य खेला गया। कोष लेखा विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 34 रन बनाए। टीम की ओर से…
