Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
CGPSC Exam 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा इस महीने की 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, इस परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली में जनरल स्टडीज के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। वहीं, द्वितीय पाली में एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। कब जारी किए जाएंगे प्रवेश पत्र ? राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले जारी…
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है. फरवरी का पहला पखवाड़ा इसी तरह बितने की संभावना जताई गई है. बुधवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने के आसार हैं. पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है. मौसम पूरी तरह से शुष्क बने रहेगा. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने…
IMD Weather Forecast: देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है तो रात में ठंड लगती है। कुछ राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बारिश की गतिविधियां भी देखी जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा। यानी पूर्वी भारत में गर्मी धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। इन राज्यों में बारिश की चेतावनी वहीं, वेस्टर्न हिमालयी इलाके में दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं।…
Rashifal 11 February 2026: 11 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज कुछ राशियों को धन लाभ होगा, तो कुछ को सेहत का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल- मेष राशि आज शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में प्रगति दिखेगी. बच्चों की पढ़ाई और स्कूल-कॉलेज से जुड़े कामों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन अंत में परिणाम आपके पक्ष में आएंगे. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और अपेक्षा से अधिक सफलता मिल सकती है. घर से जुड़े कुछ अधूरे काम भी आज पूरे होंगे. मित्रों…
CG IFS Promotion: राज्य सरकार के वन विभाग के द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति भारतीय वन सेवा भर्ती नियम – 1966 के नियम –6(a) में उल्लेखित प्रावधान अंतर्गत की गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2022 बैच के 6 आईएफएस अधिकारियों को यह पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत अधिकारियों में दीपेश कपिल, एस नवीन कुमार, वेंकटेश एमजी, चंद्र कुमार अग्रवाल, ऋषभ जैन, विपुल अग्रवाल शामिल हैं। देखिये आदेश की कॉपी-
CG News: सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ ₹500 करोड़ के हर्जाने के लिए मानहानि का केस किया है। उन्होंने X पोस्ट में दावा किया है कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए तीनों नेताओं ने मेरे खिलाफ झूठे, गलत इरादे वाले और बदनाम करने वाले आरोप लगाए हैं। बता दें कि असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने 4 फरवरी को आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के परिवार ने पूरे राज्य में लगभग 12,000 बीघा ज़मीन हड़प ली है. यह रकबा 3,960 एकड़ से भी अधिक बैठता है। हाल…
Chhattisgarh SIR Update: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की प्रक्रिया तीव्र गति से संचालित की जा रही है। एसआईआर के अंतर्गत ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया था। इसके बाद दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर से 22 जनवरी 2026 तक पूरी की गई। वर्तमान में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर सुनवाई और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 तक जारी है। एसआईआर की गणना चरण के दौरान प्राप्त गणना प्रपत्रों के आधार पर जिन मतदाताओं का मिलान वर्ष 2003…
Madvi Hidma Puvarti CRPF Camp: आपने बच्चों को घुमाने के लिए झूले-फिसलपट्टी वाले पार्क जरूर देखे होंगे, लेकिन क्या कभी ऐसा पार्क देखा है जहाँ आईईडी बम, पाइप बम और बीजीएल गोले सहेजकर रखे गए हों? छत्तीसगढ़ के नक्सलग्रस्त इलाके में ऐसा ही एक अनोखा और रोमांचक पार्क मौजूद है. बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर स्थित पुवर्ती गांव में सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन के कैम्प में तैयार किया गया यह “आईईडी और बीजीएल पार्क” नक्सली हिंसा के खिलाफ सुरक्षा बलों की निर्णायक लड़ाई का जीवंत प्रमाण है. नक्सलियों के गढ़ में कैम्प, बौखलाए माओवादी बता दें कि 15 फरवरी 2024 को नक्सलियों के…
दुर्ग : दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक गंभीर प्रकरण में जब्त सोने की ज्वेलरी का गबन करने के आरोप में बर्खास्त महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला आरक्षक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. दरअसल, कुछ साल पहले दुर्ग की मोहन नगर पुलिस ने चोरी के एक मामले में करीब 79 ग्राम सोने की ज्वेलरी जब्त कर आरक्षक विवेचक मोनीका गुप्ता की अभिरक्षा में रखवाई गई थी. लेकिन कुछ समय बाद यह ज्वेलरी गायब पाई गई. जांच…
Agniveer Recruitment Rules 2026 : देश की सेवा करने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 2026 से जुड़ी एक बेहद अहम खबर सामने आई है. इंडियन आर्मी ने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही एक ऐसा नियम बदल दिया है, जिसे अगर उम्मीदवारों ने नजरअंदाज किया तो मेहनत करने के बावजूद उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. खासतौर पर ट्रेड्समैन कैटेगरी से आवेदन करने वाले युवाओं के लिए यह बदलाव बहुत जरूरी है. अब तक कई अभ्यर्थी आवेदन भरते समय छोटी-छोटी जानकारियों को हल्के में ले लेते थे, लेकिन सेना ने साफ कर दिया है कि…
