Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का प्रकोप रहा. हालांकि प्रदेशवासियों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. छत्तीसगढ़ में हाड़ कंपाने वाली ठंड मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब अगले चार दिनों तक ठंड का असर कुछ काम होने की संभावना है. रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो फिलहाल सामान्य के आसपास बना हुआ है. इसी कारण आने वाले कुछ दिनों में ठंड के दोबारा तेज होने की संभावना नहीं…
नवा रायपुर, 12 जनवरी।नवा रायपुर प्रीमियर लीग (NPL) 2026 का शुभारंभ 13 जनवरी से किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, टूर्नामेंट का रंगारंग उद्घाटन समारोह राखी, नवा रायपुर स्थित मैदान में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, श्री नवीन मार्कण्डेय (प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी), श्री अवनीश शरण (नोडल अधिकारी, इंद्रावती भवन) एवं श्री महादेव कावरे (आयुक्त, रायपुर संभाग) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। नवा रायपुर प्रीमियर लीग की नींव वर्ष…
बिलासपुर : गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। तात्या भील बॉयज़ हॉस्टल के मेस में नाश्ता लेने गए बीटेक छात्र हर्ष अग्रवाल पर रसोइए द्वारा चाकू से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। रसोइए का हाथ में चाकू लेकर छात्र को दौड़ाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाश्ते का समय समाप्त होने के बाद नाश्ता मांगने को लेकर छात्र और मेस कर्मियों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि मेस में काम…
कोरबा : केंदई रेंज में कुछ दिनों की राहत के बाद अब हाथियों ने वापस लौटना शुरू कर दिया है। दो दर्जन हाथी बीती रात जटगा रेंज से केंदई रेंज की सीमा पर प्रवेश किया और परला जंगल में पहुंचने के साथ डेरा डाल दिया। हाथियों का आज सुबह यहां पर विचरण करते हुए देखे जाने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गए हैं। परला व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। ज्ञात रहे हाथियों का दल अक्सर केंदई…
बिलासपुर : विवेकानंद उद्यान में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने कार्यक्रम पर हमला कर दिया। इस हमले की वजह से कार्यक्रम पूरी तरह से बाधित हो गया और इसे डिप्टी सीएम के संबोधन के साथ समाप्त कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, विवेकानंद उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल थे। कार्यक्रम चल ही रहा था कि अचानक मधुमक्खियों ने वहां हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने मौजूद बच्चों और लोगों पर हमला किया, जिससे कार्यक्रम…
UP Politics: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी भले ही कोई खास कमाल नहीं कर पाई है लेकिन अब वह पूरी तैयारियों के साथ मैदान में जुट गई है. अगले साल 2027 में यूपी में एक बार फिर विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए सभी दलों ने कमर कसना शुरू कर दिया है. कांग्रेस पार्टी भी पूरी तरह से एक्टिव दिखाई दे रही है. कांग्रेस की कमान इस बार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी संभाल सकती हैं. यानी प्रियंका गांधी यूपी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका में नजर आ सकती है. लोकसभा में मिलीं 6 सीटें लोकसभा चुनाव की…
Weather: देशभर में इन दिनों कोहरे के साथ ही भीषण ठंड का प्रकोप झेलना पड़ रहा है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर अब दिल्ली और उत्तर भारत में भी देखने को मिल रहा है. यहां इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अभी लोगों को कुछ दिन ठंड का प्रकोप झेलना पड़ेगा, क्योंकि अभी ठंड से कोई राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही है. दिल्ली में तो जमकर भीषण ठंड पड़ रही है, जिसकी असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है. दिल्ली का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला…
Bilaspur: बिलासपुर जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र से रविवार को एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया. जहां प्रार्थना सभा की आड़ में ग्रामीणों को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण, पास्टर गिरफ्तार इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इस दौरान पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार, यह घटना दबावपारा इलाके में हुई. आरोप है कि प्रार्थना सभा के नाम पर लगभग 30 से 35 महिला, पुरुष और बच्चे एकत्रित किए गए थे. ग्रामीणों का कहना है कि…
CG News: गणतंत्र दिवस के मौके पर दुर्ग जिले में 26 जनवरी 2026 को ड्राई डे घोषित किया गया है. इसे लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आदेश जारी किया है. जिसमें जिले में शराब की बिक्री और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं. 26 जनवरी को बंद रहेंगी शराब दुकानें जारी आदेश के अनुसार ड्राई डे के दिन जिले की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानों के साथ-साथ होटल-बार, रेस्टोरेंट-बार, क्लब और अन्य लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. इसके अलावा एफएल, सीएस, एलएल जैसे विभिन्न आबकारी लाइसेंस और भंडारण केंद्र भी इस अवधि में संचालित नहीं होंगे. इस दिन किसी भी रूप में शराब का क्रय-विक्रय या सेवन प्रतिबंधित रहेगा. प्रशासन…
CG News: सहकारी बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड लोन घोटाला, 150 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी हुई उजागर
CG News: छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन के नाम पर बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है. अब तक की जांच में 150 करोड़ रुपए से अधिक के गबन की पुष्टि हुई है, जबकि यह आंकड़ा 200 करोड़ रुपए के पार जाने की आशंका जताई जा रही है. समितियों ने किसानों के नाम पर फर्जी लोन स्वीकृत कराए और बैंक अफसरों की मिलीभगत से लोन की राशि को बचत खातों में ट्रांसफर किया गया. इसके बाद राशि को म्यूल खातों में भेज दिया गया और फिर फर्जी बाउचर के जरिए नकद निकाल लिया गया. भिलाई और सारंगढ़…
