Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

Bangladesh Mob Attack: बांग्लादेश में जेम्स के कॉन्सर्ट के दौरान भारी हंगामा, मंच पर फेंके गए ईंट-पत्थर; 20 लोग हुए घायल

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
बांग्लादेश
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Bangladesh Mob Attack: बांग्लादेश के फरीदपुर में लोकप्रिय गायक जेम्स के कंसर्ट में भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना में 20 लोग घायल हुए हैं। भीड़ में शामिल लोगों ने ईंट और पत्थर फेंके, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। यह कार्यक्रम शुक्रवार रात करीब 9 बजे होना था, तभी अचानक एक भीड़ कार्यक्रम स्थल में घुस आई और वहां मौजूद लोगों पर पत्थर और ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे कई लोग घायल हो गए। लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन अंत में कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

जेम्स बांग्लादेश के गायकऔर गीतकार हैं। वह गिटार भी बजाते हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के लिए गाने भी गाए हैं। वे बांग्लादेश में काफी लोकप्रिय हैं। बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने एक्स पर घटना का वीडियो साझा करते हुए देश में गायकों और कलाकारों पर हो रहे हमलों की बढ़ती संख्या पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, “सांस्कृतिक केंद्र छायानाट को जलाकर राख कर दिया गया है। उदिची (वह संगठन जिसका उद्देश्य संगीत, रंगमंच, नृत्य, कविता पाठ और लोक संस्कृति को बढ़ावा देकर धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील चेतना को पोषित करना था। भी जलकर राख हो गया है।”

जिहादियों के डर से बांग्लादेश नहीं आ रहे कलाकार

नसरीन ने कहा कि कुछ दिन पहले उस्ताद अलाउद्दीन खान के पोते सिराज अली खान ढाका आए थे, लेकिन वे यह कहते हुए भारत लौट गए कि जब तक कलाकार, संगीत और सांस्कृतिक संस्थान सुरक्षित नहीं हो जाते, तब तक वे बांग्लादेश वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा, “दो दिन पहले उस्ताद राशिद खान के बेटे अरमान खान ने भी ढाका का निमंत्रण ठुकरा दिया था। उन्होंने भी स्पष्ट कर दिया था कि वे संगीत से नफरत करने वाले जिहादियों से भरे बांग्लादेश में कदम नहीं रखना चाहते।”

बांग्लादेश में कलाकारों पर हमले जारी

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद भीड़ के हमले बढ़े हैं। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार कट्टरपंथियों को सही तरीके से नियंत्रित नहीं कर पाई है। हालांकि, यूनुस सरकार बार-बार स्थिति को नियंत्रण में रखने का दावा करती है, लेकिन कलाकारों और पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। बांग्लादेश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव होने हैं। इन्हीं चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कट्टरपंथी युवा नेता शरीफ उस्मान हादी को गोली मार दी गई थी। हादी की मौत के बाद कट्टरपंथियों के हमले बढ़ गए हैं।

शेख हसीना ने यूनुस सरकार पर उठाए सवाल

हसीना और उनकी अवामी लीग ने यूनुस सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि यूनुस सरकार के शासन में हिंसा आम बात हो गई है। शेख हसीना ने न्यूज एजेंसी एएनआई को ईमेल के जरिए एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद अराजकता कई गुना बढ़ गई है, साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा, “हिंसा एक सामान्य स्थिति बन गई है, जबकि अंतरिम सरकार या तो इसे नकारती है या इसे रोकने में असमर्थ है। ऐसी घटनाएं बांग्लादेश को आंतरिक रूप से अस्थिर करती हैं। साथ ही हमारे पड़ोसियों के साथ हमारे संबंधों को भी प्रभावित करती हैं, जो जायज चिंता के साथ देख रहे हैं। जब आप अपनी सीमाओं के भीतर बुनियादी व्यवस्था बनाए नहीं रख सकते, तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर आपकी विश्वसनीयता ध्वस्त हो जाती है।”

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026

174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की दुनियाभर में तारीफ, नेतन्याहू और ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

October 1, 2026

Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

September 30, 2026

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति से पूछा- क्या अमेरिका से हथियार खरीदोगे? बयान ने खींचा दुनिया का ध्यान

September 28, 2026

Ketan Agarwal Murder Case: लोहगढ़ में केतन को मेरे सामने चेतन ने दिया धक्का, बोला- ‘तुझे भी फेंकू’, चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

September 28, 2026

Bank Strike Postponed News: बैंक ग्राहकों के लिए राहत! 28 से 30 सितंबर की देशव्यापी हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक के बाद फैसला

September 28, 2026
Editors Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026

ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

October 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.