26.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंडक बढ़ने का अलर्ट, न्यूनतम तापमान में जल्द गिरावट

Must read

CG Weather Update :  छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है. फरवरी का पहला पखवाड़ा इसी तरह बितने की संभावना जताई गई है. बुधवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने के आसार हैं. पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है. मौसम पूरी तरह से शुष्क बने रहेगा.

- Advertisement -

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पंजाब और उससे लगे उत्तर पाकिस्तान के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में बुधावार से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क बना रहेगा.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में बुधवार सबह मौसम विभाग ने धुंध छाए रहने की संभावना जताई है. शहर में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं.

More articles

Latest article