28.1 C
Raipur
Tuesday, February 3, 2026
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में हाई-स्पीड रेल क्रांति: 2 नए कॉरिडोर, बजट में 7470 करोड़ का प्रावधान

Must read

CG Railways Budget: छत्तीसगढ़ में रेलवे परियोजना को लेकर बजट में लगभग साढ़े 7 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है. जिसमें परमलकसा-खरसिया कॉरिडोर और नए फ्रेट कॉरिडोर शामिल हैं. रायपुर के डीआरएम कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ में रेल परियोजनाओं के विस्तार को लेकर जानकारी दी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रेलवे को 7 हजार 470 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है.

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ रेलवे को बजट में 7470 करोड़ का प्रावधान

वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को आभार व्यक्त किया है. सीएम साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ में रेलवे अवसरंचना विकास के लिए 7470 करोड़ के ऐतिहासिक रेलवे बजट प्रावधान किया है. इसके लिए उन्हें हार्दिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं.

सीएम साय ने बताया कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में आज अभूतपूर्व परिवर्तन दिखाई दे रहा है. 2009–14 के वार्षिक औसत 311 करोड़ रुपये की तुलना में 2026–27 में 7,470 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान लगभग 24 गुना वृद्धि अपने आप में एक रिकॉर्ड है. वर्तमान में 51,080 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें नए ट्रैक निर्माण, स्टेशनों का पुनर्विकास और सुरक्षा उन्नयन शामिल हैं.

परमलकसा-खरसिया कॉरिडोर और नए फ्रेट कॉरिडोर का किया जाएगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि सुदूर वनांचल बस्तर में जगदलपुर को कनेक्ट करने वाला रावघाट-जगदलपुर प्रोजेक्ट का प्रारंभ होना यहां के जनजातीय समाज को केंद्र सरकार द्वारा दिया गया एक अमूल्य उपहार है. वहीं परमलकसा-खरसिया कॉरिडोर और नए फ्रेट कॉरिडोर को भी स्वीकृति प्रदान की गई है. इन सभी स्वीकृतियों से छत्तीसगढ़ में यात्री गाड़ियों की संख्या आने वाले समय मे लगभग दोगुनी हो जाएगी.

छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का आधुनिकीकरण

उन्होंने आगे बताया कि अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें डोंगरगढ़ (फेज-I), अंबिकापुर, भानुप्रतापपुर, भिलाई और उरकुरा जैसे स्टेशन पूर्ण हो चुके हैं. राज्य में वंदे भारत एक्सप्रेस की 2 जोड़ी और अमृत भारत एक्सप्रेस की 1 जोड़ी सेवाएं यात्रा को नई गति दे रही हैं. 2014 से अब तक लगभग 1,200 किमी नए ट्रैक का निर्माण, 100% विद्युतीकरण, 170 फ्लाईओवर/अंडरपास और ‘कवच’ जैसी आधुनिक सुरक्षा प्रणाली ये सभी कदम छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी रेल राज्यों में स्थापित कर रहे हैं.

More articles

Latest article