Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

High Speed Trial Track: राजस्थान में बनेगा देश का पहला हाई स्पीड ट्रायल ट्रैक, 230 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
राजस्थान
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

High Speed Trial Track: रेते के धोरों और सांभर झील के सफेद विस्तार के बीच भारत अपनी रफ्तार की नई इबारत लिखने जा रहा है। साल 2026 राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा, जब नागौर के चौसला में बन रहा देश का पहला हाई स्पीड ट्रेन ट्रायल ट्रैक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। 820 करोड़ की लागत और अत्याधुनिक इंजीनियरिंग के साथ तैयार यह 63.5 किमी लंबा ट्रैक भारत को दुनिया के उन चुनिंदा चार देशों (अमेरिका, चीन, जापान) की कतार में खड़ा कर देगा, जिनके पास अपना हाई-स्पीड टेस्टिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर है।

यहां विश्व विख्यात सांभर झील क्षेत्र में हाई स्पीड ट्रेन ट्रायल ट्रैक निर्माण का कार्य दिन रात चल रहा है। साल 2109 में शुरू प्रोजेक्ट का अब तक 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मार्च 2026 तक ट्रायल ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा। इस ट्रैक पर 220 से 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों को दौड़ाकर उनकी गति, स्थिरता और संरचना का परीक्षण किया जा सकेगा। स्पीड के अलावा रेग्युलर, गुड्स वैगन, ब्रेकिंग सिस्टम, लोकोमेटिव, कोच, सिग्नलिंग, व्हील ऑफलोडिंग और रेलवे की ओर से विकसित की जाने वाली नई तकनीकी का परीक्षण भी किया जाएगा।

ट्रैक पर 18 घुमावों पर होगा कड़ा परीक्षण

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यहां हाईस्पीड, सेमी हाईस्पीड और मेट्रो ट्रेन के ट्रायल भी होंगे। गुढासाल्ट से बवली गुढ़ा तक ट्रैक पर 18 घुमाव हैं। इससे स्पीड में आ रही ट्रेन घुमावदार ट्रैक पर बिना स्पीड कम किए कैसे गुजरेगी इसका टेस्ट होगा। ट्रैक पर कई जगह लूपलाइन और कर्व लाइन भी बनाई गई हैं, ताकि क्रॉसिंग पार करने या विपरीत दिशाओं से आ रही दो ट्रेनों को बिना किसी रुकावट के गुजरा जा सके।

लेवलिंग का कार्य जारी

यहां मौके पर मौजूद इंजीनियर तनुज गुप्ता ने बताया कि पूरे ट्रैक पर पटरियां बिछ चुकी हैं, अब मशीन से इनका लेवल ठीक कर रहे हैं। 2026 में इस पर ट्रायल शुरू हो जाएंगे। अभी ट्रैक पर विद्युतीकरण होना बाकी है।चार स्टेशनों में गुढ़ासाल्ट, जाब्दीनगर, नावां स्टेशन का काम लगभग हो चुका है, वहीं ठठाना मिठड़ी स्टेशन और विश्व स्तरीय आधुनिक लैब का कार्य जोरों से चल रहा है। ट्रैक लिए अलग से सब स्टेशन का काम चालू है, इसे सीधे राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़कर निरंतर बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। जिससे ट्रेनों का ट्रायल बिना रुके किया जा सके। ट्रैक के दोनों तरफ लोहे की झाली लगाने के लिए कई जगह पत्थर के खंभे खड़े कर दिए।

पुलों का 99 प्रतिशत काम पूरा

ट्रैक पर आरसीसी और कई स्टेनलेस स्टील के पुल बनाए गए हैं। करीब 133 छोटे और 7 से ज्यादा बड़े पुलों का निर्माण हुआ है। पुलों को कंपन-रोधी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। पुल का निर्माण में टर्न-आउट सिस्टम का उपयोग किया है, यानी भारी आरसीसी बॉक्स लगाकर ऊपर स्टेनलेस स्टील लगाई है, जिससे सांभर झील का वातावरण क्षारीय होने के कारण स्टील में जंग नहीं लगे। साथ ही तेज गति वाली ट्रेन के कंपन को कम किया जा सके। इन्हीं संरचनाओं से बुलेट ट्रेन को गुजारकर गति का परीक्षण किया जाएगा। ट्रायल ट्रैक का निर्माण रिसर्च डिजाइनएंड स्टैण्डर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ ) लखनऊ की देखरेख में चार कंपनियां इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटी हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026

174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की दुनियाभर में तारीफ, नेतन्याहू और ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

October 1, 2026

Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

September 30, 2026

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति से पूछा- क्या अमेरिका से हथियार खरीदोगे? बयान ने खींचा दुनिया का ध्यान

September 28, 2026

Ketan Agarwal Murder Case: लोहगढ़ में केतन को मेरे सामने चेतन ने दिया धक्का, बोला- ‘तुझे भी फेंकू’, चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

September 28, 2026

Bank Strike Postponed News: बैंक ग्राहकों के लिए राहत! 28 से 30 सितंबर की देशव्यापी हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक के बाद फैसला

September 28, 2026
Editors Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026

ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

October 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.