Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लाल किले से PM मोदी के 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

August 15, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, August 15
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

IND vs NZ: वडोदरा ODI में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात, विराट कोहली ने खेली 93 रनों की शानदार पारी

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
न्यूजीलैंड
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

India Vs New Zealand 1st ODI: वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेटों से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने भारत को 301 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट रहते हासिल कर लिया. भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली ने सर्वाधिक 93 रन बनाए जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की पारी खेली.

301 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सधी हुई शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद रोहित 26 रन बनाकर आउट हो गए. शर्मा के पवेलियन लौटने के बाद विराट (93) मैदान पर आए और आते ही तेजी से रन बटोरने लगे. दूसरी तरफ शुभमन गिल 56 रन बनाकर आउट हुए. वहीं चोट के बाद वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए.

जेमिसन ने मैच रोमांचक बना दिया था

एक वक्त टीम इंडिया आसानी से मैच जीतने की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन काइल जेमिसन ने कोहली और श्रेयस के बाद रवींद्र जाडेजा का विकेट 12 रनों के भीतर लेकर टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया था. इस तेज गेंदबाज ने 4 विकेट झटककर मेहमान टीम को मैच में वापस ला दिया था. लेकिन, हर्षित राणा ने 29 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर दबाव काफी हद तक कम कर दिया. इसके बाद चोट से जूझ रहे वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए आए. अंत में, सुंदर के साथ मिलकर केएल राहुल (29 नाबाद) ने टीम को जीत दिलाई.

कोहली से आगे अब केवल सचिन

विराट कोहली ने 93 रनों की इस पारी के दौरान एक और मुकाम हासिल किया. विराट अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली को कुमार संगकारा के 28,016 रन के आंकड़े को पार करने के लिए 42 रनों की जरूरत थी. उन्होंने भारत की पारी के दौरान यह मुकाम हासिल कर लिया. इस लिस्ट में अब कोहली से आगे केवल सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने भारत के लिए 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 34,357 रन बनाए.

न्यूजीलैंड ने बनाए थे 300 रन

इसके पहले, न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए थे. मेहमान टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेरेल मिचेल ने बनाए, उन्होंने 84 रनों की पारी खेली. वहीं कॉन्वे ने 56 और निकोल्स ने 62 रनों की पारी खेली. जबकि भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिध कृष्णा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

IND vs SL 1st Test: भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

August 14, 2026

जब क्रिकेट मैच के बीच शुरू हुआ सूर्य ग्रहण, खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

August 13, 2026

IND vs SL: सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

August 12, 2026

‘पाकिस्तानी बॉक्सर को नरेंद्र नाम से थी नफरत’, भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

August 11, 2026

Team India Head Coach: राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

August 10, 2026

World Cup 2027: 9 टीमों ने पक्की की जगह, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्वालिफिकेशन का संकट

August 9, 2026
Editors Picks

लाल किले से PM मोदी के 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

August 15, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

लाल किले से PM मोदी के 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

August 15, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.