Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

August 16, 2026

CG Weather: संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

August 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, August 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

ईरान ने बंद किया एयरस्पेस, न्यूयार्क जा रहे रायपुर के कारोबारी फंसे, परेशान हो रहे यात्री

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
ईरान
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Raipur News: ईरान में तनाव बढ़ गया है. एक तरफ सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट गया है. वहीं, दूसरी तरफ ईरान में हुई अशांति के बीच अमेरिका ने भी हस्तक्षेप किया है. ऐसे में सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए ईरान ने अपना एयरस्पेस अस्थाई रूप से बंद कर दिया है. एयरस्पेस बंद होने की वजह से देश भर में यात्री परेशान हो रहे हैं. वहीं, रायपुर के एक कारोबारी मुंबई में फंस गए हैं. जबकि अन्य यात्रियों को मुश्किल हो रही है.

परिवार के साथ फंसे रायपुर के कारोबारी

एयरस्पेस बंद होने की वजह से 14 जनवरी की रात तेहरान के ऊपर से गुजरने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बीच रास्ते में ही मुंबई वापस लौट आईं. इनमें रायपुर के निवासी महावीर तालेड़ा भी शामिल थे, जो मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे थे. वे अपने परिवार के साथ फंस गए. महावीर तालेड़ा ने बताया कि फ्लाइट ने निर्धारित समय पर उड़ान भरी थी, लेकिन लगभग 2 घंटे बाद पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी और सुरक्षा कारणों से विमान को मुंबई वापस ले जाया जा रहा है. इससे सभी यात्री काफी परेशान हो गए. फ्लाइट सुबह करीब 4 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई.

एयरपोर्ट पर कोई सुविधा नहीं मिली

रायपुर के कारोबारी महावीर तालेड़ा ने बताया कि फ्लाइट लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों को न तो ठहरने की कोई स्पष्ट व्यवस्था दी गई और न ही आगे की यात्रा के बारे में कोई ठोस जानकारी. रिफंड या वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं मिल रही है, जिससे यात्रियों में हड़कंप मचा हुआ है.

एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. कंपनी ने कहा- ‘ईरान में बन रहे हालात के कारण एयरस्पेस बंद कर दिया गया है. यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. हमारी फ्लाइट्स अब वैकल्पिक रूट से उड़ान भर रही हैं, जिससे उड़ानों में देरी हो सकती है. कुछ उड़ानों का रूट बदलना संभव नहीं है, इसलिए उन्हें रद्द किया जा रहा है. यात्रियों से अनुरोध है कि एयरपोर्ट आने से पहले हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें.’

इंडिगो की ट्रैवल एडवाइजरी

इंडिगो ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि ईरान का हवाई क्षेत्र बंद होने से कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यह स्थिति एयरलाइंस के नियंत्रण से बाहर है. यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है. प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक विकल्प या रिफंड की सुविधा दी जा रही है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

CG Weather: संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

August 16, 2026

CG College Admission: छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

August 16, 2026

CG High Court Verdict: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – बिना शादी साथ रहने वाली महिला को भी मिल सकता है भरण-पोषण का अधिकार

August 16, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026
Editors Picks

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

August 16, 2026

CG Weather: संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

August 16, 2026

CG College Admission: छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

August 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

August 16, 2026

CG Weather: संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

August 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.