Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लाल किले से PM मोदी के 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

August 15, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, August 15
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

MP News: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा के लिए रेस हुई तेज, दिग्विजय सिंह के कार्यकाल से पहले ही दावेदारों की लगी लंबी कतार

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
मध्‍य प्रदेश
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

P News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा की रेस शुरू हो गई है. राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही कई दावेदार कतार में खड़े हो गए हैं. इस बार मध्य प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के नाम चर्चाओं में हैं. पार्टी के भीतर और बाहर इन नामों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ रही है.

09 अप्रैल को ख़त्म हो रहा दिग्विजय सिंह का कार्यकाल

दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 09 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. वे दो बार मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. तीसरी बार की संभावित दावेदारी से पहले ही दिग्विजय सिंह यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वे अब राज्यसभा नहीं जाना चाहते हैं और मध्य प्रदेश में ही सक्रिय राजनीति करना चाहते हैं. वर्तमान में मध्य प्रदेश से कांग्रेस के पास एक और भारतीय जनता पार्टी के पास दो राज्यसभा सीटें हैं. दिग्विजय सिंह का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में दावेदारी तेज हो गई है. कांग्रेस में एक सीट के लिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक नेता अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हुए हैं.

अनुसूचित जाति से राज्यसभा प्रत्याशी बनाने उठी मांग

कांग्रेस में राज्यसभा सीट को लेकर अब खींचतान की स्थिति बनती नजर आ रही है. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पत्र लिखकर राज्यसभा में अनुसूचित जाति वर्ग से उम्मीदवार भेजने की मांग की है. दलित एजेंडे को लेकर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा था कि यदि दलित वर्ग से मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो उन्हें प्रसन्नता होगी. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अनुसूचित जाति वर्ग से राज्यसभा के लिए कौन-कौन दावेदार सामने आएंगे.

बीजेपी और कांग्रेस ने एक दूसरे पर किया पलटवार

राज्यसभा की रेस और कांग्रेस के भीतर कथित आपसी खींचतान को लेकर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक का कहना है कि खींचतान की बात पूरी तरह गलत है और जो भी निर्णय होगा वह पार्टी आलाकमान करेगा. वहीं भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस गुटों और गिरोहों में बंटी हुई पार्टी है और उससे किसी भी तरह के सकारात्मक निर्णय की उम्मीद नहीं की जा सकती है.

राज्यसभा की इस रेस पर वरिष्ठ पत्रकार संजीव आचार्य का कहना है कि कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति बनी हुई है. उनके मुताबिक खींचतान से इनकार नहीं किया जा सकता और यह सच है कि अब कांग्रेस में एक ही सीट के लिए कई नेता अपनी-अपनी दावेदारी में जुट गए हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

Donald Trump Assasination Threat by Iran: ट्रंप का बड़ा खुलासा – “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

August 12, 2026

NDA मंगल मिलन बैठक में दिखा देशभक्ति का रंग, PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

August 11, 2026

Russia-NATO War का खतरा? कीव पर फिर मिसाइलों की बौछार, काला सागर में भी हमला

August 9, 2026

स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

August 7, 2026

Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

August 5, 2026

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास, 15 अगस्त को टेस्ट क्रिकेट में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

August 5, 2026
Editors Picks

लाल किले से PM मोदी के 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

August 15, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

लाल किले से PM मोदी के 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

August 15, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.