16.9 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

रेप के आरोपी जानी मास्टर से छिना गया नेशनल अवॉर्ड, स्त्री-2 के गाने ‘आई नहीं…’ और पुष्पा के गाने ‘श्रीवल्ली…’ से फेम मिला था, सेरेमनी में शामिल होने पर रोक- Jani Master

Must read

स्त्री-2 के गाने ‘आई नहीं…’ और पुष्पा के गाने ‘श्रीवल्ली…’ से फेमस हुए  कोरियोग्राफर जानी मास्टर से नेशनल अवॉर्ड छिन लिया गया है। नाबालिग असिस्टेंट से रेप के आरोपी शेख जानी बाशा से बेस्ट कोरियोग्राफर  का नेशनल अवॉर्ड  वापस ले लिया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने रविवार को इसकी जानकारी दी। जानी पर आरोप है कि इसने अपने नाबालिग असिस्टेंट से 4 साल में कई बार यौन शोषण किया था।

- Advertisement -
image 2024 10 06T162637.807

जानी मास्टर के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा को यह अवॉर्ड साल 2022 में रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ के गाने ‘मेघम करुकथा’ का डांस कोरियोग्राफ करने के लिए दिया गया था। इस गाने को जानी ने सतीश कृष्णनन के साथ मिलकर कोरियोग्राफ किया था।

image 2024 10 06T160930.503

कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर पूर्व कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद 19 सितंबर को साइबराबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें हैदराबाद लाया गया। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में हिस्सा लेने के लिए 3 अक्टूबर को अंतरिम जमानत दी गई थी, लेकिन अब इसे निलंबित कर दिया गया है।

More articles

Latest article