Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी सौगात, ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे नए शौचालय

August 15, 2026

Swatantrata diwas 2026: लाल किले से PM मोदी का 75 मिनट का संबोधन, पढ़िए उनके भाषण की अहम बातें

August 15, 2026

80th Independence Day: पुलिस परेड ग्राउंड में CM विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दिया संदेश

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, August 15
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

दिल्ली सरकार ने रेबीज को ‘नोटिफाएबल डिजीज’ घोषित किया, मौतों को रोकने के लिए लिया बड़ा कदम

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
दिल्ली
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

दिल्ली : दिल्ली सरकार ने रेबीज से होने वाली मौतों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने रेबीज को ‘नोटिफाएबल डिजीज’ (Notifiable Disease) घोषित कर दिया है। इसका मतलब है कि अब सभी अस्पतालों और डॉक्टरों के लिए रेबीज के हर मामले की जानकारी तुरंत सरकार को देना अनिवार्य होगा। इस कदम से बीमारी की निगरानी मजबूत होगी और समय पर इलाज सुनिश्चित किया जा सकेगा। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि इंसानों में रेबीज से होने वाली मौतों की संख्या को शून्य पर लाया जाए।

दिल्ली सरकार द्वारा रेबीज को नोटिफाएबल डिजीज घोषित किए जाने के बाद, अब सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और निजी डॉक्टरों के लिए रेबीज के हर मरीज की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य अधिकारियों को देना अनिवार्य होगा, चाहे मामला संदिग्ध ही क्यों न हो। रेबीज एक बेहद गंभीर बीमारी है। इसके लक्षण दिखाई देने पर यह अक्सर जानलेवा साबित होती है। हालांकि, समय पर इलाज और टीकाकरण (Vaccination) से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। इसलिए बीमारी की तुरंत रिपोर्टिंग जरूरी है, ताकि मरीज की जान बचाई जा सके।

फ्री में लगेगा टीका, इलाज के पुख्ता इंतजाम

दिल्ली सरकार ने राजधानी में रेबीज के इलाज के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राजधानी के 11 जिलों के 59 स्वास्थ्य केंद्रों पर अब एंटी-रेबीज वैक्सीन (ARV) मुफ्त उपलब्ध है। गंभीर मामलों में दी जाने वाली दवा, यानी एंटी-रेबीज सीरम, राजधानी के 33 चुनिंदा अस्पतालों में उपलब्ध है। ये सुविधाएं रेबीज से लड़ने और मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सरकार का एक्शन प्लान तैयार

दिल्ली सरकार रेबीज को पूरी तरह खत्म करने के लिए State Action Plan for Rabies Elimination (SAPRE) को अंतिम रूप दे रही है। इसका मुख्य लक्ष्य है कि राजधानी में कुत्तों या अन्य जानवरों के काटने से होने वाली रेबीज से एक भी इंसान की मौत न हो। सरकार न केवल इंसानों के लिए बल्कि कुत्तों और अन्य जानवरों के वैक्सीनेशन की सुविधाओं को भी मजबूत कर रही है। इन प्रयासों के माध्यम से दिल्ली को रेबीज-मुक्त बनाने की तैयारी की जा रही है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेबीज एक ऐसी बीमारी है जिससे बचाव संभव है, इसलिए इससे होने वाली एक भी मौत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि रेबीज को ‘नोटिफाएबल डिजीज’ बनाने से इसकी निगरानी मजबूत होगी, जिससे बीमारी का जल्दी पता चलेगा और मरीजों को समय पर सही इलाज मिल सकेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य दिल्ली में रेबीज से होने वाली मौतों को शून्य पर लाना है। नया नियम नोटिफिकेशन जारी होते ही तत्काल लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। बीमारी की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया और विभागों के बीच तालमेल के लिए विस्तृत गाइडलाइंस जल्द ही सभी अस्पतालों और संबंधित विभागों को भेज दी जाएंगी।

दिल्ली में रेबीज से कितनी मौतें?

दिल्ली में रेबीज से मौतों को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल (2025) दिल्ली में रेबीज से 49 मौतें हुईं। साल 2024 में यह संख्या 62 थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 के शुरुआती छह महीनों (जनवरी से जून) में जानवरों के काटने के 35,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए। राजधानी में हर दिन लगभग 2,000 कुत्तों के काटने के केस सामने आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने संसद में दावा किया था कि 2022 से जनवरी 2025 के बीच दिल्ली में रेबीज से कोई मौत नहीं हुई, लेकिन बाद में आरटीआई के जरिए 18 मौतों का खुलासा हुआ।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

Donald Trump Assasination Threat by Iran: ट्रंप का बड़ा खुलासा – “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

August 12, 2026

NDA मंगल मिलन बैठक में दिखा देशभक्ति का रंग, PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

August 11, 2026

Russia-NATO War का खतरा? कीव पर फिर मिसाइलों की बौछार, काला सागर में भी हमला

August 9, 2026

स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

August 7, 2026

Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

August 5, 2026

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास, 15 अगस्त को टेस्ट क्रिकेट में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

August 5, 2026
Editors Picks

स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी सौगात, ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे नए शौचालय

August 15, 2026

Swatantrata diwas 2026: लाल किले से PM मोदी का 75 मिनट का संबोधन, पढ़िए उनके भाषण की अहम बातें

August 15, 2026

80th Independence Day: पुलिस परेड ग्राउंड में CM विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दिया संदेश

August 15, 2026

Independence Day 2026: AI से बदल जाएगा जश्न का अंदाज, अब लाल किले पर झंडा फहराने से लेकर तिरंगे की ड्रेस तक सब होगा संभव; जानें कैसे

August 15, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी सौगात, ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे नए शौचालय

August 15, 2026

Swatantrata diwas 2026: लाल किले से PM मोदी का 75 मिनट का संबोधन, पढ़िए उनके भाषण की अहम बातें

August 15, 2026

80th Independence Day: पुलिस परेड ग्राउंड में CM विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दिया संदेश

August 15, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.