रायपुर : एक्सिओम-4 मिशन में पायलट की भूमिका में रहे अंतरिक्ष यात्री और अशोक चक्र से सम्मानित शुभांशु शुक्ला मंगलवार को पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे. वह आज नवा रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी में ‘अंतरिक्ष संगवारी‘ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए. अंतरिक्ष यात्री शुभांशु ने बताया कि वह मिशन के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आए हैं.
आज वह अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ किया. यह बहुत अच्छा है कि विज्ञान के प्रति बच्चों को उत्साहित किया जा रहा है. बच्चों के लिए यह लाभदायी साबित होगा. साथ ही देश के भी इससे लाभ मिलेगा. अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मध्यभारत क्षेत्र में स्पेस शिक्षा की कमी है. यह बेहद जरूरी है. इसकी जानकारी होनी चाहिए.
जब जानकारी होगी तो बच्चे अपना कैरियर चुन सकते हैं. विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कैसे आगे जाएं और इसके लिए क्या पढ़ाई करें, यह सब जानकारी बच्चों को मिलनी चाहिए.








