25.1 C
Raipur
Wednesday, February 4, 2026
- Advertisement -

‘आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता’ — पहलगाम हमले पर मुकेश खन्ना ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी

Must read

पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के मुकेश खन्ना, पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी

- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस नृशंस घटना को लेकर फिल्म जगत से भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में टीवी जगत के मशहूर अभिनेता और ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना भी सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
मुकेश खन्ना ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आतंकवाद के नाम पर धर्म के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि जब 26 मासूमों की बेरहमी से हत्या की जाती है, वो भी उनका धर्म पूछकर, तो ये सहन करने योग्य नहीं है। उन्होंने आतंकियों के समर्थन करने वालों पर सीधा निशाना साधा है।

‘पाकिस्तान को मिलना चाहिए मुंहतोड़ जवाब’
मुकेश ने अपने वीडियो में कहा, “मैं इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करता हूं और बेहद दुखी हूं। अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को इसका ऐसा जवाब दिया जाए, जिसे वह कभी न भूले। यह देश हमेशा से छोटी हरकतें करता आया है। एक बार कड़ा और निर्णायक एक्शन लेना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो सके।”

मुकेश खन्ना पहले भी पाकिस्तान की नीतियों और आतंकवाद को लेकर खुलकर बयान दे चुके हैं। इस बार भी उन्होंने दो टूक शब्दों में अपना गुस्सा जाहिर किया और देश से कड़े कदम उठाने की अपील की।

More articles

Latest article