Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं के सम्मान और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने 25 लाख रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर विभाग द्वारा यह प्रस्ताव तैयार किया गया। अधिसूचना जारी होने के पश्चात सैनिक एवं भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाली यह छूट प्रभावशील हो गई है। अधिसूचना के अनुसार, सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत होने पर उनके जीवनसाथी…
रायपुर : आईपीएल 2026 के दो बड़े मुकाबलों को लेकर राजधानी रायपुर इस समय पूरी तरह क्रिकेट के जुनून में डूबी हुई है। 10 मई को मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा। इसके बाद 13 मई को RCB बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत होगी। इस बीच जहां एक इन मुकाबलों के टिकट कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी ने कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है। 10 मई को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दूसरे चरण…
Rajasthan News : शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से 2026-27 का शिविरा पंचांग जारी कर दिया है। जिसमें राजकीय विद्यालयों में मई माह में 14 कार्य दिवस बताए गए हैं, वहीं 17 मई से ग्रीष्मावकाश की शुरुआत होगी। शिविरा पंचांग के अनुसार 4 मई से प्रवेशोत्सव का शुरू दूसरा चरण 11 जुलाई तक चलेगा। अध्यापकों को प्रथम चरण में शेष रहे बच्चों के चिन्हीकरण के लिए हाउसहोल्ड सर्वे करना होगा। चिन्हीकरण के बाद सीएसआर मॉड्यूल में इस कार्य की प्रविष्टि करनी होगी। शिक्षा विभाग ने इस वर्ष 1 अप्रेल में सत्र शुरू किया। अवकाश कम किए गए हैं। स्कूल शिक्षा में ग्रीष्मावकाश…
Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाने में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 100 से अधिक लोगों की उग्र भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया. उपद्रवियों ने थानाधिकारी (SHO) सहित कई पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला किया और पथराव करते हुए थाने में जमकर तोड़फोड़ की. हमले के बाद थाने के अंदर फर्श पर खून के छींटे और शीशे के टुकड़े बिखरे नजर आए. घटना की शुरुआत रात करीब 11 बजे हुई, जब दो युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्टंट कर रहे थे और तेज आवाज वाले पटाखे फोड़ रहे थे. सड़क पर हो…
Ground Level Ozone: दिल्ली की हवा को लेकर अब एक नई और ज्यादा चिंता सामने आ रही है। राजधानी में पिछले कुछ वर्षों में पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे प्रदूषण स्तर में कुछ गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन अब एक नई आफत तेजी से उभर रही है। नई आफत का नाम है- ग्राउंड लेवल ओजोन। यह वह ओजोन नहीं है जो धरती को सूर्य की खतरनाक किरणों से बचाती है, बल्कि जमीन के करीब बनने वाली वह जहरीली गैस है जो हमारे फेफड़ों और सांस की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। अक्सर ओजोन शब्द सुनते ही…
ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच अमेरिकी सेना ने बुधवार को एक ईरानी तेल टैंकर पर हमला कर दिया है। इस कार्रवाई के साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर समझौते का दबाव बढ़ाते हुए चेतावनी दी है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो बमबारी फिर से शुरू हो सकती है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, यह हमला ओमान की खाड़ी में हुआ, जब एक ईरानी तेल टैंकर अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़कर बंदरगाहों की ओर जाने की कोशिश कर रहा था। ‘युद्ध जल्द खत्म हो सकता है’ कमांड के मुताबिक,…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंबी सीरीज की तैयारी शुरू हो गई है। बीसीसीआई की ओर से इसका ऐलान कर दिया गया है। सीरीज में अभी वक्त है, लेकिन इसमें संभावना है कि भारत युवा खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिल सकता है। जिन्होंने पिछले करीब एक साल में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। खात ये है कि भारत अंडर 19, इंडिया ए और महिला टीमों के शेड्यूल की घोषणा की गई है। सितंबर से अक्टूबर तक खेली जाएगी भारत और ऑस्ट्रेलिया ए टीमों के बीच सीरीज बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि भारत ए और ऑस्ट्रेलिया…
Raipur Airport: पिछले दो दिनों से अचानक बदले मौसम ने विमान सेवाओं को भी प्रभावित किया है। इसका असर रायपुर एयरपोर्ट से उड़ाने भरने वाले विमानों पर भी पड़ा है। खराब मौसम के कारण फ्लाइटों के लगातार विलंब से चलने का सिलसिला पिछले 3 दिन से जारी। बुधवार को दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट करीब 1.30 घंटे विलंब से पहुंची। इस फ्लाइट को दिल्ली से 11.20 बजे उड़ान भरने के बाद वापस दिल्ली में उतारा गया। 2.43 को रवाना होने के बाद 3.41 को रायपुर पहुंची। इस फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट अपने नियमित…
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस पोस्टर में बॉबी का अंदाज काफी आक्रामक और प्रभावशाली नजर आ रहा है, जिसे देखकर प्रशंसक उनकी तुलना 90 के दशक के रॉकस्टार से कर रहे हैं। लंबे बिखरे बाल, रफ लुक और चेहरे पर तीखे हाव-भाव उनके किरदार की गहराई और विद्रोह की ओर इशारा करते हैं। बॉबी का पहला लुक देखकर फैंस उत्साहित हो गए हैं। फिल्म ‘बंदर’ की कहानी अनुराग कश्यप…
रात को समय पर सोना, देर रात तक मोबाइल न चलाना और पूरे आठ घंटे की नींद लेना, इसके बावजूद अगर सुबह उठते ही शरीर टूटा हुआ महसूस हो, आंखों में भारीपन रहे और दिनभर थकान पीछा न छोड़े, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार शरीर इस तरह किसी गंभीर समस्या का संकेत देता है. चलिए आपको बताते हैं कि इसको लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं. क्या कहते हैं एक्सपर्ट? एक्सपर्ट के मुताबिक, सिर्फ नींद के घंटे पूरे होना काफी नहीं है, बल्कि यह भी जरूरी है कि नींद कितनी गहरी और आरामदायक रहे. कई लोग…
