19.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

कवर्धा के बाद अब दुर्ग सेंट्रल जेल में कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जेल प्रशासन ने कही यह बात

Must read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह में हुए हिंसा में गिरफ्तार आरोपी प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई थी. इस घटना से प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है. इस बीच अब दुर्ग केंद्रीय जेल में एक और विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत हो गई है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

- Advertisement -
image 2024 09 20T161931.071

जानकारी के अनुसार, गांजा बेचने के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक सुंदर जाल को पाटन थाना पुलिस ने दो साल पहले गिरफ्तार किया था. पुलिस ने सुंदर जाल को कोसानगर से पकड़ा था. जिसकी आज दुर्ग सेंट्रल जेल में अचानक मौत हो गई. मृतक आरोपी के परिजनों ने मामले में जांच की मांग करते हुए जेल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है.

वहीं मामले में जेल प्रबंधन ने बताया कि कैदी की स्वाभाविक मौत हुई है. जेल अधीक्षक ने परिजनों को बताया कि सुंदर जाल के अचेत होकर गिरने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

More articles

Latest article