27.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, जंगल में मिली थी युवती की लाश, एक ही परिवार के तीन लोग निकले हत्यारे

Must read

बीजापुर। जिले में जंगल में एक युवती की लाश मिली थी। इस कत्ल का सुराग पुलिस को नहीं मिल रहा था। लगभग 40 दिन की जांच के बाद पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी ली है। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग हत्यारे निकले।

- Advertisement -

दरअसल 30 वर्षीय युवती सरस्वती कड़ियामि की ग्राम कन्हाईगुड़ा के जंगलों में 10 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। इस अंधे कत्ल की लगभग 40 दिनों से बीजापुर पुलिस जांच कर रही थी। मामले में एक ही परिवार के तीन लोग मंगलसाय मांझी, नदू मांझी और सुखनाथ मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में दो डीएसपी, तीन सब इंस्पेक्टर व पूरी टीम मामले की जांच में जुटी थी और 40 दिन बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली।

मामले में बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर और सर्व आदिवासी समाज ने रैली निकालकर पुलिस और शासन, प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

More articles

Latest article