Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शिवम दुबे का ‘पावर-पैक’ रिकॉर्ड: गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1000 T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

June 27, 2026

CG High Court: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल समेत 18 से ज्यादा सांसदों-विधायकों पर 20 गंभीर केस, हाई कोर्ट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

June 27, 2026

क्या बंद हो जाएंगे 2005 से पहले के नोट? बैंक ने बताया सच

June 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, June 28
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Culture
Culture

24 सितंबर को धन योग का शुभ संयोग, नवरात्रि के तीसरे दिन मेष-तुला समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा अचानक लाभ

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
धन योग शुभ संयोग
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नवरात्रि का हर दिन शुभ माना जाता है और इस बार 24 सितंबर को एक विशेष धन योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह दिन कई राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है। खासकर मेष, तुला समेत 5 राशियों के जातकों को अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। ऐसे में नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा की कृपा से इनके जीवन में धन, मान-सम्मान और सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

कल यानी 24 सितंबर, बुधवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। बुधवार के स्वामी भगवान गणेश हैं, जबकि इस दिन की देवी मानी जाती हैं मां चंद्रघंटा। खास बात यह है कि इस दिन चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे और मंगल के साथ युति बनाते हुए चंद्र-मंगल योग का निर्माण करेंगे, जिसे ज्योतिष में धन योग कहा जाता है।

इसके साथ ही गुरु की पंचम दृष्टि तुला राशि पर पड़ने से नवम-पंचम योग बनेगा। इतना ही नहीं, चित्रा नक्षत्र उपरांत स्वाति नक्षत्र, ऐंद्र योग और रवियोग का भी संयोग रहेगा। ऐसे शुभ संयोग मां चंद्रघंटा की कृपा से कुछ राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। खासतौर पर मेष, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों को अचानक लाभ और सुख-समृद्धि प्राप्त होने की संभावना है।

आइए जानते हैं 24 सितंबर, बुधवार को इन 5 राशियों का राशिफल और उपाय:

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन धनवृद्धि लेकर आएगा। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा और पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी बदलने या साझेदारी में नया काम शुरू करने की संभावना है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन भी बेहतर रहेगा।

उपाय: देवी दुर्गा को शहद युक्त पान अर्पित करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन बेहद शुभ रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में नया अवसर मिल सकता है और बिजनेस में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। रचनात्मक और कलात्मक क्षमता भी निखरेगी।

उपाय: दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों की कमाई बढ़ेगी और अचानक लाभ की संभावना है। लोन लेने की कोशिश सफल होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय: दुर्गा बीज मंत्र का जप करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलने की कोशिश सफल होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा और पैतृक पक्ष से भी लाभ होगा।

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन बेहद भाग्यशाली रहेगा। कम प्रयास में काम पूरे होंगे और परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ, वाहन खरीदने की संभावना और शिक्षा से जुड़े लोगों का प्रदर्शन बेहतर होगा। मान-सम्मान और उपहार मिलने का योग है।

उपाय: किन्नरों को धन या श्रृंगार सामग्री का दान करें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Padma Shri Devaki Amma: मिट्टी से पद्मश्री तक, ये है केरल की देवकी अम्मा की प्रेरक कहानी

March 23, 2026

Valentine’s Day पर घूमने का बना रहे है प्लान? ये फरमान कर सकता है आपका मूड खराब

February 13, 2026

अकोला में नीम के पेड़ों से लौटी हरियाली

February 9, 2026

सेलिब्रिटी आज़ादी, आम मुसलमानों पर पाबंदी: समाज के दोहरे मापदंडों का कड़वा सच

January 26, 2026

रामायण कथा: रावण के सामने माता सीता ने क्यों उठाया था घास का तिनका? जानिए उस तिनके के पीछे छिपा गहरा रहस्य

November 6, 2025

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ “गंगा उत्सव 2025”: 75 जिलों में गूंजा स्वच्छता और संस्कृति का संदेश

November 5, 2025
Editors Picks

शिवम दुबे का ‘पावर-पैक’ रिकॉर्ड: गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1000 T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

June 27, 2026

CG High Court: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल समेत 18 से ज्यादा सांसदों-विधायकों पर 20 गंभीर केस, हाई कोर्ट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

June 27, 2026

क्या बंद हो जाएंगे 2005 से पहले के नोट? बैंक ने बताया सच

June 27, 2026

Chhattisgarh: हाथी के बच्चों को खदेड़ने ग्रामीणों ने फोड़े पटाखे, पत्थर बरसाकर पीछे दौड़ाया

June 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

शिवम दुबे का ‘पावर-पैक’ रिकॉर्ड: गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1000 T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

June 27, 2026

CG High Court: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल समेत 18 से ज्यादा सांसदों-विधायकों पर 20 गंभीर केस, हाई कोर्ट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

June 27, 2026

क्या बंद हो जाएंगे 2005 से पहले के नोट? बैंक ने बताया सच

June 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.