Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मरकाटोला घाट के पास DJ से बंधी पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। क्या रूस यूरोप पर करेगा ड्रोन अटैक? इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा जानकारी के मुताबिक, मरकाटोला घाटी के पास DJ से बंधी पिकअप खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी…
रूस को लेकर यूरोप में एक बार फिर संभावित ड्रोन हमले की आशंका जताई गई है। स्पेन के अखबार ‘एल मुंडो’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस भूमध्य सागर में मौजूद पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने के लिए व्यापारिक जहाजों से ड्रोन लॉन्च करने की योजना बना सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, संभावित खतरे में स्पेन, फ्रांस और इटली का नाम सामने आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने यूरोपीय देशों को रूस के संभावित ऑपरेशन को लेकर चेतावनी दी है। हालांकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में 25 सितंबर का दिन भारत के लिए शानदार रहा। शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। कमलजीत और सुरुचि ने फाइनल में शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और लगातार शीर्ष स्थान पर बने रहे। भारतीय जोड़ी ने 484.6 पॉइंट के साथ फाइनल पूरा करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। हालांकि, दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज 3.8 पॉइंट…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में LKG कक्षाएं शुरू करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर आवश्यक व्यवस्था पूरी कर LKG में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने की। CG में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए बेमेतरा के पालकों ने दायर की थी याचिका बेमेतरा के ग्राम साजा निवासी सुदर्शन लोढ़ी, सूरज साहू, गोविंद पटेल, दकवार बंजारे, लालाराम सोनी,…
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रेनी DSP के साथ मारपीट और उनकी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना मणीपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां गुरुवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा के दौरान साइड देने और डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद हुआ। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Chhattisgarh News: पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला जानकारी के अनुसार, गणेश समिति के लोग डीजे के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी…
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास सुकमा पुलिस के शासकीय वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन से आग की लपटें उठती देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, नई डेडलाइन से पहले करा लें e-KYC, वरना 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा असर जानकारी के अनुसार, पुलिस का शासकीय वाहन कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप…
LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, नई डेडलाइन से पहले करा लें e-KYC, वरना 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा असर
LPG e-KYC Deadline: घरेलू LPG गैस कनेक्शन को लेकर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। गैस कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया पूरी करने की डेडलाइन एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2026 तक e-KYC कराने का मौका दिया गया है। इससे पहले यह समयसीमा 14 सितंबर तक तय की गई थी। सरकार की ओर से लगातार e-KYC कराने की अपील के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। ऐसे में अब उन्हें अंतिम समयसीमा के भीतर KYC पूरा करने के लिए कहा गया है। छत्तीसगढ़ में बारिश का…
रायपुर : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली का असर छत्तीसगढ़ में लगातार बना हुआ है। गुरुवार को दक्षिण-मध्य छत्तीसगढ़ में दिनभर मौसम में बदलाव देखने को मिला। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 25 सितंबर को भी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में बारिश पिछले 24 घंटे…
Mutton Shops Closed: अनंत चतुर्दशी और पर्युषण पर्व को देखते हुए राजधानी रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर दो दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। रायपुर नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए 25 सितंबर और 26 सितंबर को मांस-मटन की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। Virat Kohli: विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1 25 और 26 सितंबर को बिक्री पर रोक नगर निगम के आदेश के अनुसार, 25 और 26 सितंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री…
बाजार में बिकने वाले ऐसे उत्पादों को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कदम उठाया है, जो देखने और इस्तेमाल में पनीर जैसे होते हैं, लेकिन उन्हें बनाने में दूध का इस्तेमाल नहीं किया जाता। FSSAI ने इसके लिए एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें गैर-दूध सामग्री से बने उत्पादों की पैकेजिंग और मार्केटिंग में ‘पनीर’ शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक, जो उत्पाद दूध के बजाय स्टार्च, वनस्पति तेल या अन्य गैर-डेयरी सामग्री से तैयार किए जाते हैं, उन्हें अब ‘पनीर’ के नाम से बाजार में बेचने…
