31.1 C
Raipur
Tuesday, April 22, 2025

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, AOB और TSC कैडर के 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Must read

जगदलपुर/बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 2 दिन पहले 26 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया, वहीं मुठभेड़ में मारे जाने के भय से अब 22 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। रविवार को बीजापुर पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। हथियार डालने वालों में 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

जानकारी के मुताबिक, इनमें AOB (आंध्र ओडिशा बॉर्डर), TSC (तेलंगाना स्टेट कमेटी) समेत प्लाटून नंबर 9 और 10, गंगालूर एरिया कमेटी के हिरमागुंडा आरपीसी, पामेड़ एरिया कमेटी के कोंडापल्ली आरपीसी के सदस्य शामिल हैं।

दरअसल, बीजापुर में पुलिस और CRPF अफसरों के सामने पहुंचकर इन्होंने हथियार डाले हैं। सरेंडर करने वाले नक्सली पिछले कई सालों से माओवाद संगठन से जुड़कर काम कर थे। हत्या, लूट, आगजनी, IED प्लांट करना, जवानों को एंबुश में फंसाना, रेकी करना जैसे काम किया करते थे।

इनमें 5 नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपए और एक पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article