26.1 C
Raipur
Tuesday, February 3, 2026
- Advertisement -

5 साल से कम उम्र के बच्चों को खाने में नहीं देनी चाहिए 5 चीजें सेहत पर पड़ता है नेगेटिव असर

Must read

0 से 5 साल की उम्र बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए काफी मायने रखती है। यही वजह है कि हमारे बड़े-बुजुर्ग और डॉक्टर भी इस उम्र में उनके सही पोषण के लिए खानपान का ख्याल ख्याल रखने की सलाह देते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएं जिन्हें 5 साल की उम्र से पहले बच्चों को भूलकर भी नहीं देना चाहिए।

- Advertisement -
  1. 0 से 5 साल की उम्र में बच्चों की डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।
  2. इस उम्र में सही पोषण उनके बेहतर भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।
  3. शुगर से भरी ड्रिंक्स और फास्ट फूड उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।

बच्चों को हेल्दी रखने के लिए और उनके बेहतर विकास के लिए सही खानपान का होना बहुत जरूरी होता है। खासकर 0 से 5 साल तक के बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बहुत तेजी से होता है और इस उम्र में उनका सही पोषण और खानपान बेहद महत्वपूर्ण होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं जो इस उम्र में उन्हें नहीं देना चाहिए क्योंकि ये बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। तो आइए जानते हैं बच्चों को खाने में कौन सी चीजें नहीं देनी चाहिए और क्यों।

बड़ों को देखकर बच्चे अक्सर कोल्ड ड्रिंक्स या फिजी ड्रिंक्स की मांग करते हैं। हालांकि ये बच्चों को नहीं देनी चाहिए क्योंकि फिजी ड्रिंक्स में चीनी और कैफीन की अधिक मात्रा होती है, जो बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसके अलावा यह पेट में गैस बना सकती हैं। इसके सेवन से मोटापा, गैस और पाचन संबंधित समस्याएं ज्यादा होती है।

More articles

Latest article