24.2 C
Raipur
Tuesday, September 16, 2025

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 7 की मौत:तालाब किनारे पेड़ के नीचे बातचीत कर रहे थे; 4 की हालत गंभीर

Must read

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई। घटना में 4 लोग घायल हो गए। सभी पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

मामला सिटी कोतवाली थाना इलाके के मोहतरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव के कुछ लोग तालाब किनारे पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में 11 लोग आ गए जिसमें 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
  1. मुकेश पिता राजन उम्र 20 साल
  2. टंकार पिता हेमलाल साहू उम्र 30 साल
  3. संतोष पिता महेश साहू उम्र 40 साल
  4. थानेश्वर पिता दाउ साहू उम्र 18 साल
  5. पोखराज पिता दुखू विश्वकर्मा उम्र 38 साल
  6. देव पिता गोपाल दास उम्र 22 साल
  7. विजय पिता तिलक साहू उम्र 23 साल

7 लोगों की मौत के अलावा चेतन साहू, बिंदराम साहू और​ ​​बिसंभर साहू समेत 4 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव वाले जिला चिकित्सालय पहुंचे हैं। वहीं पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा भी वहा पहुंचकर लोगों को ढांढस बंधा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article