Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Crime: पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

September 26, 2026

CG News: भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित… जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

September 26, 2026

CG News: रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, September 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी न्यूनतम सैलरी और पेंशन, ग्रेच्युटी पर क्या होगा असर

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 310
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। सातवां वेतन आयोग साल 2016 में लागू हुआ था। इसके बाद सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हुई थी। वहीं, पेंशनभोगियों की पेंशन में भी 23.66 फीसदी का भारी इजाफा हुआ था। आइए जानते हैं कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनभोगियों की पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी। साथ ही, इसका ग्रेच्युटी पर क्या असर होगा।

सातवां वेतन आयोग 2016 में लागू किया गया था। इसके मुताबिक न्यूनतम 18,000 रुपये है। इस पर महंगाई भत्ता अभी 53 फीसदी मिलता है। जनवरी 2026 तक यह बढ़कर 59 फीसदी हो जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि न्यूनतम वेतन 28,620 रुपये हो जाएगा। अब सातवें वेतन आयोग की तरह अगर आठवें आयोग में भी फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहता है, तो न्यूनतम वेतन बढ़कर 46,620 रुपये हो जाएगा। इस तरह से आठवें वेतन आयोग के बाद न्यूनतम वेतन करीब 38 फीसदी बढ़कर 46,620 रुपये हो जाएगा।

अगर सातवें वेतन आयोग की बात करें, तो हायर ग्रेड वाले सेक्रेटरी लेवल के अध‍िकारी की बेस‍िक सैलरी अभी 2.5 लाख रुपये है। इनकी सैलरी में महंगाई भत्ता नहीं जुड़ता। अगर आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहता है, तो इनकी सैलरी ढाई लाख से बढ़कर 6.4 लाख रुपये हो जाएगी। वहीं, ग्रेच्‍युटी की अध‍िकतम ल‍िम‍िट 30 लाख रुपये है। अगर सरकार इसमें कोई इजाफा नहीं करती, तो यह जस की तस रहेगी। सातवां वेतन आयोग लागू होने पर रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचार‍ियों की पेंशन करीब 23.66 फीसदी तक बढ़ी थी।

वहीं, छठे वेतन आयोग के तहत पेंशन में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। अगर फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से देखें, तो आठवें वेतन आयोग में पेंशन करीब 34 फीसदी बढ़ने की उम्‍मीद है। मिसाल के लिए, किसी रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक पे 50,000 हजार रुपये रहता है और इस हिसाब से उसे 25,000 रुपये महीना पेंशन मिलती है। अब इसमें 34 फीसदी का इजाफा होता है, तो यह 33500 (25000+8500) रुपये हो जाएगी।

नया वेतन आयोग लागू होने का असर सैलरी, पेंशन के साथ ग्रेच्युटी पर भी दिखता है, जो रिटायरमेंट या एक निश्चित अवधि के बाद नौकरी छोड़ने पर मिलती है। अभी 18,000 रुपये की बेस‍िक सैलरी वाले कर्मचारी को 30 साल की नौकरी के बाद करीब 4.89 लाख रुपये की ग्रेच्‍युटी मिलती है। अगर फ‍िटमेंट फैक्‍टर 2.57 के ह‍िसाब से कैलकुलेट करें, तो यह 4.89×2.57=12.56 लाख रुपये हो जाएगी। ग्रेच्युटी का कैलकुलेशन (अंतिम बेसिक सैलरी) x (15/26)x (सेवा के साल की संख्या) के आधार पर होती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Train Late Refund: ट्रेन लेट हुई तो रेलवे पर लगा 35,000 का जुर्माना! जानिए यात्रियों के अधिकार और रिफंड पाने का तरीका

September 22, 2026

Rule Change From 1 August: आज से लागू हुए नए नियम! LPG, ईंधन, तत्काल टिकट और ITR समेत इन 10 चीजों में बड़ा बदलाव

August 1, 2026

1st August Rule Change : 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! तत्काल टिकट, CKYC समेत इन बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

July 31, 2026

Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

July 30, 2026

डीमार्ट ने बढ़ाया फार्मेसी कारोबार, दवाइयों पर 20% तक की छूट

July 29, 2026

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026
Editors Picks

CG Crime: पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

September 26, 2026

CG News: भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित… जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

September 26, 2026

CG News: रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

September 26, 2026

बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार

September 26, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Crime: पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

September 26, 2026

CG News: भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित… जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

September 26, 2026

CG News: रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

September 26, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.