19.2 C
Raipur
Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सप्लीमेंट्री आने से थी परेशान

Must read

सरगुजा : अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल की 9वीं की छात्रा ने एग्जाम में सप्लीमेंट्री आने के बाद घर में फांसी लगा ली। 9वीं के फाइनल एग्जाम में छात्रा हिंदी विषय में फेल हो गई थी। छात्रा को स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा देने के लिए एक और मौका भी दिया था।

- Advertisement -

इसी बीच शनिवार दोपहर वह घर में फांसी पर झूल गई। परिजन उसे लेकर मिशन हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि, वह कुछ दिन पहले नेपाल भी गई थी।

शनिवार को मानसी थाना गांधीनगर स्थित अपने घर में थी। घर के दूसरे कमरे में पिता मन कुमार राम भी मौजूद थे। दोपहर लगभग 2 बजे मानसी का बड़ा भाई घर पहुंचा और उसने खाना देने के लिए मानसी को आवाज दी। मानसी की आवाज नहीं आने पर भाई उसके कमरे में पहुंचा। मानसी फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। उसने शोर मचाकर पिता को आवाज दी।

जानकारी के मुताबिक, रोजगार कार्यालय में पदस्थ क्लर्क मन कुमार राम की 14 साल की बेटी मानसी कक्षा 9वीं की छात्रा थी। कक्षा 9वीं की फाइनल परीक्षा में हिंदी के पेपर में उसे सप्लीमेंट्री आई थी। पिता के अनुसार स्कूल प्रबंधन ने एक और मौका देने के लिए कहा था। रिजल्ट आने के बाद वह परेशान थी।

More articles

Latest article