Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026

CG News: भगवा वेश में लोगों को डराने और वसूली की कोशिश का आरोप, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

October 16, 2026

मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाले के किरदार में छाए एक्टर

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

मणिपुर में पहली बार एंटी-ड्रोन मशीन गन का इस्तेमाल होगा:दो ड्रोन हमलों के बाद केंद्र ने मंजूरी दी; 2 लोगों की जान गई थी

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 6, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

केंद्र सरकार ने पहली बार मणिपुर में एंटी ड्रोन मीडियम मशीन गन के इस्तेमाल की मंजूरी दी है। यह फैसला 1-3 सितंबर के बीच राज्य में दो ड्रोन हमलों के बाद लिया गया है। राज्य में मार्च 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा चल रही है।

मणिपुर में इंफाल जिले के सेजम चिरांग गांव में 3 सितंबर की शाम उग्रवादियों ने ड्रोन अटैक किया था, जिसमें में एक महिला समेत 3 लोग घायल हुए थे। वहीं 1 सितंबर को कोत्रुक गांव में भी ड्रोन से हमला किया गया था। जिसमें दो की मौत और 9 घायल हुए थे।

ये आशंका जताई जा रही है कि कुकी उग्रवादियों को ड्रोन वॉरफेयर के लिए म्यांमार से टेक्निकल सपोर्ट और ट्रेनिंग मिल रही है, या वे सीधे तौर पर इसमें शामिल हैं। मणिपुर सरकार ने इन ड्रोन अटैक की जांच करने के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया है।

पीड़ित परिवारों ने हमले के बाद अपने घरों में हुए नुकसान का वीडियो बनाकर शेयर किया था।

के DGP राजीव सिंह ने कहा था कि यह ड्रोन हमला एक नई घटना है। हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हमने दिल्ली में NSG के डायरेक्टर जनरल और उनकी टीम से बात की है। कई अन्य विशेषज्ञ भी आ रहे हैं और हमने ड्रोन हमलों की जांच और इन्हें रोकने के लिए एक समिति भी बनाई है।

हमारे पास इन्हें रोकने के कुछ उपाय हैं, जिन्हें हम लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा जिन पहाड़ी इलाकों में हमले हुए हैं, वहां हमारे अभियान जारी हैं। मामले में हमें केंद्र भी पूरा समर्थन मिल रहा है। केंद्रीय बलों की लगभग 198 कंपनियां यहां मौजूद हैं।

घटना स्थल से मिला होल्डर, जिसे लेकर दावा किया गया है कि इसमें बम अटैच किया था।

इंफाल वेस्ट जिले के कौत्रुक गांव में ड्रोन अटैक के बाद दहशत है। यहां के सभी 17 परिवार गांव छोड़कर भाग गए हैं। सभी अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर सुरक्षित जगहों जैसे इंफाल, खुरखुल और सेक्माई चले गए हैं। लोगों में डर है। उन्हें अंदेशा है कि एक बार फिर बड़े स्तर पर हिंसा भड़क सकती है।

कौत्रुक निवासी प्रियोकुमार ने बताया कि गांव में अब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हुए हैं, जिससे सभी ने डर कर गांव छोड़ दिया है। इस बीच, कौत्रुक और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को डर है कि हिंसा भड़कने के कारण कॉलेज फिर से बंद हो सकता है।

 कुकी-जो समुदाय के लोगों ने 31 अगस्त को मणिपुर के चुराचांदपुर, कांगपोकपी और टेंग्नौपाल में रैलियां निकालीं थी। इन संगठनों की मांग है कि मणिपुर में अलग कुकीलैंड बनाया जाए, जो केंद्र शासित प्रदेश हो। इन संगठनों का कहना है कि पुडुचेरी की तर्ज पर विधानसभा के साथ एक केंद्र शासित प्रदेश बनाना ही राज्य को जातीय संघर्ष से बाहर निकालने का इकलौता रास्ता है।

हालांकि, मणिपुर सरकार का कहना है कि ऑडियो क्लिप में मुख्यमंत्री की आवाज से छेड़छाड़ की गई है। यह हिंसा से प्रभावित राज्य में शांति की पहल को पटरी से उतारने के लिए किया जा रहा है।

मणिपुर में 3 मई, 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा चल रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हिंसा की अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।

मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतेई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं।

 मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति  में शामिल किया जाए।

मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया।

 बाकी दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इंफाल घाटी में हैं। ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा।

 मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं।

मणिपुर में कुकी और मैतेई की बीच हिंसा शुरू हुए 15 महीने हो गए हैं। मणिपुर के कोत्रुक गांव में रविवार (1 सितंबर) को हैवी फायरिंग के बाद ड्रोन से बम गिराए गए। हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। 2 बच्चों समेत 10 लोग घायल हैं।

हमले का आरोप कुकी उग्रवादियों पर है। ये पहला मौका है जब किसी गांव पर ड्रोन से अटैक किया गया है। हमले के अगले दिन दैनिक भास्कर इंफाल से 22 किमी दूर कोत्रुक गांव पहुंचा। यहां एन. रोमेन से मुलाकात हुई, जो अपने जले घर के बाहर खड़े थे। उनके घर पर भी ड्रोन से बम गिराया गया था।मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अगले छह महीने में राज्य में शांति बहाल करने का दावा किया है। उन्होंने  पद से इस्तीफे की आशंका को लेकर कहा, ‘इसका कोई सवाल ही नहीं उठता है। मैं इस्तीफा क्यों दूं? क्या मैंने कुछ चुराया है? कोई घोटाला किया है?’ बीरेन सिंह ने गुरुवार (29 अगस्त) को न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार (5 सितंबर) को कहा, मणिपुर में परिस्थितियां कठिन बनी हुई हैं। स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वहां कारोबार या सामाजिक सेवा के लिए गए लोगों के लिए माहौल अधिक चुनौतीपूर्ण है

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 27 बच्चों की मौत; कई घायल, कुछ की हालत गंभीर

October 15, 2026

Train Accident: 100 KM/H की रफ्तार से दौड़ रही थी ट्रेन, 14 बोगियां पटरी से उतरीं, इतने लोगों की गई जान

October 13, 2026

Riyadh Attack: रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

October 12, 2026

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

October 10, 2026

यूक्रेन के ड्रोन हमले से तेल टैंकर में लगी भीषण आग, Black Sea में धुएं से काला हुआ आसमान

October 7, 2026
Editors Picks

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026

CG News: भगवा वेश में लोगों को डराने और वसूली की कोशिश का आरोप, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

October 16, 2026

मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाले के किरदार में छाए एक्टर

October 16, 2026

RRB NTPC UG Notification 2026: रेलवे में निकली NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया

October 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026

CG News: भगवा वेश में लोगों को डराने और वसूली की कोशिश का आरोप, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

October 16, 2026

मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाले के किरदार में छाए एक्टर

October 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.