29.2 C
Raipur
Monday, March 2, 2026
- Advertisement -

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हो जाएं सावधान! समझें कैसे बन सकता है ये हार्ट फेलियर की वजह

Must read

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है जिससे दुनियाभर में कई लोग प्रभावित होते हैं। इसके कारण आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है जिसमें दिल की बीमारियां भी शामिल है। कई बार हाई बीपी की वजह से हार्ट फेलियर भी हो सकता है। इस आर्टिकल में इसी बारे में जानने की कोशिश करेंगे कि ऐसा क्यों होता है।

  1. हाई ब्लड प्रेशर में बीपी 140/90 mmHg या इससे ज्यादा होता है।
  2. इसके कारण दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
  3. हाई ब्लड प्रेशर हार्ट फेलियर की वजह भी बन सकता है। हाई ब्लड प्रेशर, जिसे  भी कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है जिसमें ब्लड आपकी धमनियों में सामान्य से ज्यादा दबाव से बहता है। आमतौर पर, हाई ब्लड प्रेशर के कोई खास लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन अगर इसे कंट्रोल नहीं किया गया, तो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें स्ट्रोक, हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर भी शामिल हैं। इस आर्टिकल में हम इसी बारे में जानने की कोशिश करेंगे कि किस तरह हाई ब्लड प्रेशर हार्ट फेलियर की वजह  बन सकता है।सबसे पहले ये समझें कि हाई ब्लड प्रेशर होता क्या है। ये समस्या तब होती है, जब दिल को आपके शरीर के सभी अंगों तक ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा प्रेशर लगाना पड़ता है। यह आपकी आर्टरीज की दीवारों पर दबाव डालता है, जिससे वो सख्त और संकरी हो सकती है। इससे और आपके दिल को ज्यादा ब्लड पंप करते समय ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर में आपका बीपी 140/90 mmHg या इससे ज्यादा हो जाता है।

More articles

Latest article