Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी पर कार्रवाई तेज, यौन उत्पीड़न मामले में जारी हुआ आरोप-पत्र, महिला IPS को मिली जिम्मेदारी

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

October 16, 2026

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

जालंधर में 135 साल पुराने चर्च बेचने की कोशिश:लुधियाना के नटवरलाल ने लिया 5 करोड़ बयाना, UCNT ने की शिकायत, DC ने रजिस्ट्री रुकवाई

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 7, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

पंजाब में जालंधर के सबसे पुरानी चर्च में से एक चर्च को लुधियाना के नटवर लाल ने बेच दिया। आरोपी ने चर्च की जगह दिलाने के बदले में करीब 5 करोड़ रुपए भी ले लिए। इसे लेकर कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं, जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने उक्त रजिस्ट्री होने पर रोक लगा दी है और मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जालंधर के मिशन कंपाउंड में स्थित गोलकनाथ चर्च के बाहर शुक्रवार को रात इसे लेकर जमकर हंगामा भी हुआ। मगर पुलिस ने किसी तरह सारा मामला शांत करवाया।

लुधियाना के ईसा नगर के रहने वाले नटवर लाल जॉर्डन मसीह ने 5 करोड़ रुपए जमा कराकर जालंधर के मिशन कंपाउंड स्थित 135 साल पुराने गोलकनाथ चर्च का सौदा किया था। 2 दिन बाद चर्च की जमीन की रजिस्ट्री होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ट्रस्ट के अधिकारियों को इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिल गई।

ट्रस्ट सचिव अमित के. प्रकाश ने कहा- पिछले मंगलवार को उन्हें पता चला कि जालंधर के आदर्श नगर स्थित ऐतिहासिक गोलकनाथ चर्च दो दिन में पंजीकृत होने जा रहा है। उन्हें चर्च की 24 कनाल से अधिक जमीन के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपए के स्टेटमेंट की कॉपी मिली। पता चला कि लुधियाना के ईसा नगर निवासी जॉर्डन मसीह ने जालंधर के लाडोवाली रोड निवासी बाबा दत्त से चर्च का सौदा किया है।

उन्होंने तुरंत जालंधर आकर तहसीलदार-1 मनिंदर सिंह को पूरा मामला बताया और चर्च की जमीन की रजिस्ट्री रुकवा दी। फिलहाल अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।

अमित प्रकाश ने बताया कि जॉर्डन मसीह ने यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ट्रस्ट के नाम से फर्जी ट्रस्ट बनाकर यह धोखाधड़ी की है। बयान में उन्होंने चर्च की जमीन का खसरा नंबर तक लिखा है। फिलहाल जॉर्डन मसीह और बाबा दत्त नाम के दो शख्स ही इस धोखाधड़ी में शामिल पाए गए हैं।

मामले के खुलासे के बाद बताया जा रहा है कि जॉर्डन मसीह ने 2 साल पहले सहारनपुर में चर्च की जमीन बेचने की कोशिश की थी। वहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उसे और उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक उस मामले में वह जमानत पर थे।

गोलकनाथ चटर्जी पंजाब के रहने वाले नहीं थे। मूल रूप से वह बंगाल के थे। ब्राह्मण समाज से होने के बाद भी उन्होंने क्रिश्चियन धर्म से प्रभावित होकर इसका प्रचार-प्रसार शुरू किया था। उनके निधन के 4 साल बाद वर्ष 1895 में इस चर्च का निर्माण करवाया गया और इसका नाम उन पर रखा गया। जिले की ऐतिहासिक इमारतों में शुमार चर्च में राज्य भर से श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए पहुंचते हैं। इस चर्च का उद्घाटन चार्ल्स बैटी न्यूटन ने किया था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 27 बच्चों की मौत; कई घायल, कुछ की हालत गंभीर

October 15, 2026

Train Accident: 100 KM/H की रफ्तार से दौड़ रही थी ट्रेन, 14 बोगियां पटरी से उतरीं, इतने लोगों की गई जान

October 13, 2026

Riyadh Attack: रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

October 12, 2026

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

October 10, 2026

यूक्रेन के ड्रोन हमले से तेल टैंकर में लगी भीषण आग, Black Sea में धुएं से काला हुआ आसमान

October 7, 2026
Editors Picks

सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी पर कार्रवाई तेज, यौन उत्पीड़न मामले में जारी हुआ आरोप-पत्र, महिला IPS को मिली जिम्मेदारी

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

October 16, 2026

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026

CG News: भगवा वेश में लोगों को डराने और वसूली की कोशिश का आरोप, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

October 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी पर कार्रवाई तेज, यौन उत्पीड़न मामले में जारी हुआ आरोप-पत्र, महिला IPS को मिली जिम्मेदारी

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

October 16, 2026

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.