Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल

July 17, 2026

Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

July 17, 2026

Mahadev Betting App Case: रायपुर ED ने TV होस्ट शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप प्रमोशन के आरोपों पर सवाल-जवाब

July 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, July 17
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से भाई-बहन सहित 9 की मौत:रायपुर-बिलासपुर, बस्तर संभाग और 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; सुकमा-ओडिशा संपर्क टूटा

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 9, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में आज (सोमवार को) भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है।

सुकमा में मूसलाधार बारिश के चलते ओडिशा रूट बंद हो गया है। स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। प्रदेश में रविवार को भी मानसून सक्रिय रहा। बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग झुलस गए। वहीं रायपुर में भाई-बहन और कांकेर में 19 मवेशियों की मौत हुई है। धमतरी के बेलरगांव में सबसे अधिक 100 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना एक मजबूत सिस्टम लगातार आगे बढ़ रहा है। यह 24 घंटे के दौरान आगे बढ़ते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट की ओर पहुंचेगा। इसके कारण प्रदेश में आज भी भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

प्रदेश में मानसून को 3 महीने पूरे हो गए। 8 जून को मानसून बस्तर में आया था। 1 जून से 8 सितंबर तक प्रदेश में अब में 1014 मिमी पानी गिर चुका है। यह औसत से एक फीसदी ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून सीजन 30 सितंबर तक रहेगा।

सीजन खत्म होने में अभी 22 दिन बाकी हैं। छत्तीसगढ़ की सीजनल बारिश 1139.4 मिमी है। करीब 126 मिमी बारिश की जरूरत है। आने वाले दिनों में इतना पानी गिरने पर राज्य में मानसून का कोटा पूरा हो जाएगा।

बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में रविवार को 7 लोगों की एक साथ मौत हो गई। सभी शाम करीब 5 बजे तालाब किनारे पेड़ के नीचे बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर 10 लोग झुलस गए। इनमें से सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखाराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, देवदास एवं रसेडा गांव के विजय साहू की मौके पर ही मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए देने की बात कही है।

रायपुर के कई इलाकों में सुबह से रिमझिम बारिश जारी है। वहीं अभनपुर में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई। तीजा पर्व के लिए आई बहन उर्वशी साहू और उसकी बेटी को टिकरापारा निवासी योगेश उर्फ छोटू बाइक पर राजिम छोड़ने जा रहा था। अभी वे जंगल सफारी चौक ग्राम उपरवारा के पास पहुंचे थे कि अचानक मौसम बदला। इस पर वे रास्ते में रुके थे। बच्ची सुरक्षित है।

कांकेर के रावघाट में आतुरबेड़ा में भी आकाशीय बिजली गिरने से 19 मवेशियों की मौत हुई है। इनमें 3 बैल, 4 गाय और 12 बकरियां शामिल हैं। जिले में रविवार दोपहर से रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश जारी है। जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में बीते दो दिनों से गरज-चम9क के साथ तेज बारिश हो रही है। इससे पहले शनिवार को भी ताड़ोको क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरंडी में बिजली गिरने से 13 मवेशियों की मौत हुई थी।

दुर्ग जिले में लगभग 20 दिन से गायब मौसम एक बार फिर लौट आया है। पिछले तीन दिन लगातार एक से दो घंटे के लिए अच्छी बारिश हो रही है। शनिवार और रविवार दोपहर को यहां झमाझम बारिश हुई। इससे शहर जलमग्न हो गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4 दिन इसी तरह जिले में बारिश होगी।

सुकमा जिले में 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। छिंदगढ़ ब्लॉक के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। छिंदगढ़ के चिंतलनार गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। करीब 20 से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों को घरों से निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

सुकमा से मल्कानगिरी जाने वाले मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। पुल पर पानी चढ़ गया है। सड़कें भी लबालब भर गई हैं। सुकमा कलेक्टर ने भारी बारिश को देखते हुए आज स्कूलों में छुट्‌टी घोषित की है।

बिलासपुर में रविवार को पूरे दिन धूप के चलते गर्मी और उमस का वातावरण बना रहा। दोपहर ढलते ही आसमान में काले बादल छाए रहे। फिर हल्की बारिश भी हुई, जिससे उमस बढ़ गई। इस बीच मौसम विभाग ने द्रोणिका के सक्रिय होने से संभाग में अगले दो-तीन दिन अच्छी वर्षा की संभावना जताई है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

June 17, 2026

Delhi Fire Breaking: दिल्ली के बहुमंजिला होटल में भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी पर्यटक भी शामिल

June 3, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

May 15, 2026

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

May 12, 2026

Suvendu Adhikari Oath Ceremony : शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, मंत्रिमंडल में 5 बड़े चेहरों को मिली जगह

May 9, 2026

Suvendu Adhikari Bengal New CM : अमित शाह की मौजूदगी में BJP विधायक दल की बैठक, शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM

May 8, 2026
Editors Picks

ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल

July 17, 2026

Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

July 17, 2026

Mahadev Betting App Case: रायपुर ED ने TV होस्ट शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप प्रमोशन के आरोपों पर सवाल-जवाब

July 17, 2026

RTI पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र और निजी दस्तावेज नहीं होंगे सार्वजनिक

July 17, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल

July 17, 2026

Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

July 17, 2026

Mahadev Betting App Case: रायपुर ED ने TV होस्ट शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप प्रमोशन के आरोपों पर सवाल-जवाब

July 17, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.