‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ दिखे राहुल गांधी, USA में एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुए दोनों, फोटो वायरल होते ही भारत तक मचा बवाल!- Rahul Gandhi Seen with Mystery Girl
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर (Rahul Gandhi USA Visit) हैं। यूएसए की धरती से राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस सांसद का सोशल मीडिया पर एक लड़की के साथ फोटो वायरल हुआ है। दोनों एयरपोर्ट पर खड़े दिख रहे हैं। फोटो वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। अमेरिका से लेकर भारत तक हर कोई यही जानने में लगा रहा कि राहुल गांधी के साथ दिख रही ‘मिस्ट्री गर्ल’ आखिर कौन है। तो चलिए हम इस राज के पर्दा उठाते हैं।दरअसल अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी का नौ सितंबर, 2024 को उनका एक फोटो सामने आया, जिसमें उनके साथ एक महिला खड़ी नजर आई। कांग्रेस सांसद इस तस्वीर में हरे रंग की टीशर्ट पहने थे, जबकि उनके साथ एयरपोर्ट के बाहर दिखी महिला ब्राउन कलर का टॉप पहने दिख रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस फोटो के सामने के कुछ ही देर बाद यह तेजी से वायरल होने लगा और लोग पूछने लगे कि महिला कौन हैं? ‘ब्लिट्ज’ के एडिटर सलाउद्दीन शोएब चौधरी (@salah_shoaib) ने ‘एक्स’ (पहले टि्वटर) पर राहुल गांधी से जुड़े दो फोटो शेयर किए थे।