Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शराब-कस्टम मिलिंग-कोल लेवी घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को 17 जुलाई तक EOW रिमांड पर भेजा गया

July 9, 2026

US-Iran War: ईरान पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, 90 ठिकाने तबाह; ट्रंप ने शेयर किया ऑपरेशन का वीडियो

July 9, 2026

IND vs ENG आज कितने बजे से? मैच का टाइम अभी नोट करें, नहीं तो छूट जाएगा रोमांचक मुकाबला

July 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, July 9
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

कन्नड़ स्टार दर्शन ने जबरदस्ती नॉनवेज खिलाया, फिर मार डाला:चार्जशीट से खुलासा- फैन के सीने पर लात मार तोड़ी पसलियां, जूते पर मिला खून

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

9 जून, 2024 को बेंगलुरु में नाले के पास एक डेड बॉडी मिली। किसी डिलीवरी बॉय ने डेडबॉडी को देखा, तब कुत्ते उसे नोंच रहे थे। ये डेडबॉडी रेणुकास्वामी की थी, जिसे 200 किमी दूर चित्रदुर्ग से अगवा किया गया था। जांच आगे बढ़ी तो मर्डर की साजिश में कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन का नाम आया। उसकी दोस्त और एक्ट्रेस पवित्रा भी मामले में आरोपी है।

रेणुकास्वामी दर्शन का फैन था। उसके मर्डर केस में कुल 17 आरोपी हैं। पुलिस ने 3 सितंबर को 3991 पेज की चार्जशीट दायर की है। केस से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, इसमें सबूत के तौर पर वीडियो फुटेज और चैटिंग को शामिल किया है। दैनिक भास्कर को ये चार्जशीट मिली है।

चार्जशीट में रेणुकास्वामी के मर्डर से पहले टॉर्चर का भी जिक्र है। दर्शन ने भी उसे बुरी तरह पीटा था। ब्राह्मण होने के बावजूद उसे जबरदस्ती नॉनवेज खिलाने की कोशिश की। सीने पर लात मारकर उसकी पसलियां तोड़ दीं। उसके जूतों पर रेणुकास्वामी का खून भी मिला है। रेणुकास्वामी ने पवित्रा को गंदे मैसेज भेजे थे, दर्शन इसी बात से गुस्से में था।

दर्शन अभी बेल्लारी जेल में है। 25 अगस्त, 2024 को जेल में सिगरेट पीते हुए दर्शन की फोटो वायरल हुई। इसके बाद उसकी जेल बदल दी गई। फोटो में दर्शन सबसे दाईं तरफ है।
दर्शन अभी बेल्लारी जेल में है। 25 अगस्त, 2024 को जेल में सिगरेट पीते हुए दर्शन की फोटो वायरल हुई। इसके बाद उसकी जेल बदल दी गई। फोटो में दर्शन सबसे दाईं तरफ है।

4 आरोपियों के सरेंडर से शुरू हुई कहानी चार्जशीट में लिखा है कि रेणुकास्वामी की डेडबॉडी मिलने के अगले दिन 10 जून को राघवेंद्र, कार्तिक, केशव और निखिल नाम के लड़कों ने थाने में सरेंडर किया था। उन्होंने बताया कि उनका रेणुकास्वामी से पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई।

पूछताछ में पुलिस ने सभी से एक ही तरह के सवाल पूछे, लेकिन चारों ने अलग-अलग जवाब दिए। इसके बाद सभी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई। तब चारों ने बताया कि हत्या में हमारा कोई रोल नहीं है। हमें ऐसा करने के लिए पैसे का लालच दिया गया था। यहीं से एक्टर दर्शन का नाम सामने आया। दर्शन ने ही सरेंडर करने वालों को 30 लाख रुपए देने की बात कही थी।

चारों से पूछताछ के आधार पर और लोग अरेस्ट किए गए। एक आरोपी विनय से पुलिस को पता चला कि रेणुकास्वामी को अगवा करने के लिए दर्शन ने कहा था। रेणुकास्वामी को एक गोडाउन में रखा गया था।

दर्शन रेणुकास्वामी के सोशल मीडिया कमेंट्स से नाराज था, जो उसकी दोस्त पवित्रा गौड़ा पर किए गए थे। यहीं से केस में एक्ट्रेस पवित्रा की एंट्री हुई। पुलिस के हाथ CCTV फुटेज भी लगे, जिसमें दर्शन रेणुकास्वामी की हत्या वाली जगह दिखा था।

राघवेंद्र ने रेणुकास्वामी को अगवा करने से पहले उसकी फोटो पवित्रा को भेजी थी। फोटो देखने के बाद पवित्रा ने उसे डिलीट कर दिया था। ये फोटो पुलिस को मिल गई है। राघवेंद्र ने टू व्हीलर से जाते वक्त रेणुकास्वामी की फोटो ली थी।

रेणुकास्वामी की ये फोटो राघवेंद्र, जगदीश और अनु ने ली थी। फोटो पुलिस को विनय के मोबाइल में मिली। चार्जशीट में भी ये फोटो लगाई गई है।
रेणुकास्वामी की ये फोटो राघवेंद्र, जगदीश और अनु ने ली थी। फोटो पुलिस को विनय के मोबाइल में मिली। चार्जशीट में भी ये फोटो लगाई गई है। आरोपी पवन ने पवित्रा के नाम से रेणुकास्वामी से चैटिंग शुरू की। रेणुकास्वामी भी गौतम के नाम से बात कर रहा था। अगवा किए जाने वाले दिन भी रेणुकास्वामी ने पवन या पवित्रा के साथ कई घंटे चैट की थी। इसमें रेणुकास्वामी ने अपनी लोकेशन और घर का पता शेयर किया था। इसके बाद पवन, रघु, अनु और जगन को भेजा और उसे अगवा करवा लिया।

 अपनी दुकान के बाहर की फोटो भेजो।  क्यों, बताओ कौन सी फोटो भेजनी है?

: मुझे शक है कि तुम झूठ बोल रहे हो। मैं ड्यूटी पर हूं, कैसे बाहर आऊं?

: तुम कहां काम करते हो?

 ये कहां है?  न्यू ओंकार फैक्ट्री, हटरा के पास

: ठीक है

 आपने फोटो देखी? आप मेरे साथ रिलेशन रखेंगी? ठीक है, लेकिन जब मैं तुम्हें फोन करती हूं, तो तुम खुश नहीं लगते हो, मिलने नहीं आते हो।

 मैं इस वक्त चित्रदुर्ग में हूं। बेंगलुरु कब आओगे?

 इस महीने के आखिर में। मैं बुलाऊंगा तो तुम आओगी क्या, मैं तुम्हें 10 हजार रुपए दूंगा एक दिन का। तब तक तुम मुझसे हर दिन बात करो।

 

: तुम दोबारा घर जाना चाहते हो या कहीं और? आप वाकई में मुझे चाहती हैं, मुझसे रोजाना बात करती हैं, बस इतना ही। क्या आप मुझसे मिलना चाहती हैं?

पवन: क्यों, मैं आज चित्रदुर्ग आ रही हूं। क्या हम सुबह 11 बजे मिल सकते हैं? दोपहर 12:30 बजे।

 मैं तुम्हें 12 बजे फोन करूंगी।

पवित्रा गौड़ा के चार इंस्टाग्राम अकाउंट हैं। फरवरी, 2024 से रेणुकास्वामी उन्हें मैसेज और वीडियो भेज रहा था। 3 जून, 2024 को पवित्रा ने रेणुकास्वामी से मोबाइल नंबर मांगा था। बदले में रेणुकास्वामी ने पवित्रा से नंबर मांग लिया। 5 जून, 2024 को पवित्रा ने विश्वास से फोन पर बात की और उससे रेणुकास्वामी का मैसेज शेयर किया था।

चार्जशीट के मुताबिक, रेणुकास्वामी के वॉट्सएप अकाउंट से चैट डिलीट कर दी गई थी। उसके फोन से 36 चैट और 60 से ज्यादा फोटो मिली हैं। पुलिस ने दर्शन के आईफोन से भी डेटा रिट्रीव किया है। इसमें विनय के साथ वॉट्सएप चैट और मैनेजर नागराज से 32 बार वॉट्सऐप कॉल शामिल हैं। दोस्त प्रदुश के साथ भी 10 बार वॉट्सएप कॉल की डिटेल्स मिली हैं।

रेणुकास्वामी की हत्या 8 जून को शाम करीब 6 बजे की गई थी। अगले दिन तक पवित्रा को इस बारे में पता नहीं था। दोपहर में दर्शन ने पवित्रा को फोन किया। दोनों में सिर्फ 16 सेकेंड बात हुई। दर्शन ने कहा कि अगर पुलिस आए और कुछ पूछे तो कह देना कि मैं कुछ नहीं जानती।

पवित्रा ने पूछा- क्या हुआ? दर्शन ने कुछ नहीं बताया और फोन काट दिया। कुछ देर बाद पवित्रा ने पवन को फोन किया। पवन ने रेणुकास्वामी के मर्डर के बारे में बताया। इसके बाद पवित्रा ने दर्शन से कॉन्टैक्ट ही नहीं किया। उसकी गिरफ्तारी के बाद फोन भी बंद कर लिया।

चार्जशीट के मुताबिक, पवित्रा जो नंबर यूज कर रही थी, वो मनोज के नाम पर रजिस्टर्ड था। उसके मोबाइल से केस से जुड़ी 65 फोटो मिली हैं। इनमें 17 स्क्रीनशॉट, रेणुकास्वामी के भेजे 20 मैसेज के स्क्रीनशॉट शामिल हैं।

ये पवित्रा की गिरफ्तारी के बाद की फोटो है। दर्शन और पवित्रा दोस्त हैं। रेणुकास्वामी की हत्या से पहले पवित्रा भी स्पॉट पर मौजूद थी।

एक आरोपी अनु कुमार के मोबाइल से केस से जुड़े दो वीडियो मिले हैं। प्रदुश के साथ उसकी चैट भी मिली है। विनय ने पवित्रा का नंबर ‘डी-बॉस वाइफ’ के नाम से सेव किया था। प्रदुश ने पवन से 42 बार वॉट्सएप कॉल पर बात की थी।

इनके फोन से केस से जुड़ी 10 फोटो रिट्रीव हुई हैं। इनमें चित्रदुर्ग में रेणुकास्वामी के अपहरण से पहले की फोटो भी शामिल है। रेणुकास्वामी को पीटने और उसकी डेडबॉडी की फोटो भी मिली है। आरोपी दीपक के मोबाइल से 30 ऑडियो क्लिप मिले हैं, जिनमें रेणुकास्वामी के मर्डर के बारे में बात हुई है।

चार्जशीट के मुताबिक, 10 दिन की पूछताछ के बाद दर्शन ने एक ही बात कही कि उससे गलती हो गई। पुलिस ने उसका 20 पेज का बयान दर्ज किया है। दर्शन ने कहा कि उसका इरादा रेणुकास्वामी को मारने का नहीं था। शुरुआत में दर्शन लगातार कह रहा था कि उसका केस से लेना-देना नहीं है।

पुलिस को प्रदुश और दर्शन के बीच बातचीत की डिटेल मिली है। प्रदुश ने रेणुकास्वामी को मारने के बाद बचने का प्लान बनाया था।

इस चैट में प्रदुश कहता है-

  • बॉस आप टेंशन मत लो, मैं संभाल लूंगा।
  • आप आराम करो, मैं निपट लूंगा।
  • बॉस, अगर डेडबॉडी पुलिस को मिलेगी, तब हम अपने ऊपर गुनाह ले लेंगे।
  • अगर बॉडी को नहर में डाल दें, तो वो कभी नहीं मिलेगी।

प्रदुश ने डेडबॉडी को ठिकाने लगाने के लिए तुमकुर से निखिल नाइक और केशवमूर्ति को बुलाया था। दर्शन ने प्रदुश को सरेंडर करने वालों को देने के लिए 30 लाख रुपए दिए थे। प्रदुश ने ये पैसे लाश को ठिकाने लगाने वालों को दे दिए।

चार्जशीट के मुताबिक, 8 अगस्त को करीब 4:30 बजे दर्शन उस जगह पहुंचा था, जहां रेणुकास्वामी को रखा गया था। उसने कहा- तुम मेरी पत्नी को वल्गर मैसेज भेजते हो, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई। दर्शन ने पवन से कहा कि इसकी पैंट उतारो। इसके बाद दर्शन ने रेणुकास्वामी के प्राइवेट पार्ट, पीठ और कूल्हे पर लात मारी। दर्शन ने रेणुकास्वामी के सीने पर इतनी जोर से मारा कि उसकी पसलियां टूट गईं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने दावा किया है कि दर्शन ने रेणुकास्वामी के सिर पर डंडे से मारा था। प्राइवेट पार्ट पर लगी चोट के बाद वो बेहोश हो गया था। माना जा रहा है कि उसकी मौत इसी वजह से हुई है।

चार्जशीट के मुताबिक, आरोपियों ने रेणुकास्वामी को जबरदस्ती नॉनवेज बिरयानी खिलाने की कोशिश की थी। रेणुकास्वामी ब्राह्मण परिवार से था, उसने मना कर दिया। नहीं खाने पर दर्शन ने उसे पैरों से मारा था। FSL रिपोर्ट में दर्शन के जूतों में लगे खून से इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, पवित्रा भी उस वक्त वहां मौजूद थी। पवित्रा पर रेणुकास्वामी के मर्डर के लिए उकसाने का आरोप है।

रेणुकास्वामी की हत्या के बाद दर्शन तनाव में था। उसने मैसूर के निजी होटल में मैनेजर नागराज से बात की थी। दर्शन ने यहीं नागराज को बताया था कि किसे और कब सरेंडर करना है, किसे कितने पैसे मिलेंगे।

मैसूर के होटल में दर्शन और नागराज की मुलाकात का CCTV फुटेज पुलिस ने सबूत के तौर पर रखा है।
मैसूर के होटल में दर्शन और नागराज की मुलाकात का CCTV फुटेज पुलिस ने सबूत के तौर पर रखा है।

 चार्जशीट में लिखा है कि दर्शन और दूसरे आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की थी। इसमें पवित्रा और दर्शन के फोन से गूगल लोकेशन मिटाना भी था। प्रदुश के फोन की लोकेशन हिस्ट्री भी डिलीट की गई थी। एक आरोपी के मोबाइल में रेणुकास्वामी की फोटो मिली है, जिसमें वो गिड़गिड़ाते दिख रहा है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं है। इसे बड़ा सबूत माना जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि दर्शन के पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने रेणुकास्वामी को टॉर्चर करना शुरू कर दिया था। चार्जशीट के मुताबिक, रेणुकास्वामी का शव स्कॉर्पियो में रखकर शेड से बाहर निकाला गया। यहां से सुमननहल्ली ब्रिज तक ले जाया गया। स्कॉर्पियो में खून के निशान मिले हैं। इसी गाड़ी से दर्शन घर तक गया था।

रेणुकास्वामी की किडनैपिंग और डेडबॉडी ठिकाने लगाने में दो गाड़ियां यूज की गई थीं। ये गाड़ियां CCTV फुटेज में दिखी हैं।

दर्शन और पवित्रा सहित 17 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 12 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। फिलहाल सभी अलग- अलग जेलों में हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी हुई। दर्शन अभी बेल्लारी जेल में है। पहले वो बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में था।

जेल से सिगरेट पीते हुए फोटो सामने आने के बाद उसकी जेल बदल दी गई। दर्शन को सुविधाएं देने के आरोप में 9 जेल अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया। पवित्रा अब भी परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद है। अब तक दर्शन के वकील को चार्जशीट नहीं मिली थी, इसलिए उसकी जमानत के लिए अपील नहीं की गई।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

US-Iran War: ईरान पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, 90 ठिकाने तबाह; ट्रंप ने शेयर किया ऑपरेशन का वीडियो

July 9, 2026

Meloni-Trump: क्या खत्म हो गई ट्रंप-मेलोनी की नाराजगी? जानें दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के लिए क्या कहा

July 8, 2026

Bangladesh NCP Rally Blast: बांग्लादेश की राजधानी ढाका दहली, रैली के बीच बम ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी; कई लोग घायल

July 7, 2026

“हमें भारत की मदद चाहिए”: पाकिस्तान के अत्याचारों के बीच PoK नेता की बड़ी गुहार, वीडियो वायरल

July 6, 2026

“एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

July 5, 2026

Khamenei Funeral Updates: खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी लाखों की भीड़, भारत समेत 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

July 4, 2026
Editors Picks

शराब-कस्टम मिलिंग-कोल लेवी घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को 17 जुलाई तक EOW रिमांड पर भेजा गया

July 9, 2026

US-Iran War: ईरान पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, 90 ठिकाने तबाह; ट्रंप ने शेयर किया ऑपरेशन का वीडियो

July 9, 2026

IND vs ENG आज कितने बजे से? मैच का टाइम अभी नोट करें, नहीं तो छूट जाएगा रोमांचक मुकाबला

July 9, 2026

CG EV Charging Stations: इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ में 200 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना; सरकार देगी वित्तीय मदद

July 9, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

शराब-कस्टम मिलिंग-कोल लेवी घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को 17 जुलाई तक EOW रिमांड पर भेजा गया

July 9, 2026

US-Iran War: ईरान पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, 90 ठिकाने तबाह; ट्रंप ने शेयर किया ऑपरेशन का वीडियो

July 9, 2026

IND vs ENG आज कितने बजे से? मैच का टाइम अभी नोट करें, नहीं तो छूट जाएगा रोमांचक मुकाबला

July 9, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.