Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी पर कार्रवाई तेज, यौन उत्पीड़न मामले में जारी हुआ आरोप-पत्र, महिला IPS को मिली जिम्मेदारी

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

October 16, 2026

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया:दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए; टीम की लगातार पांचवीं जीत

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। मुकाबला हुलुनबुइर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। भारत की यह इस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार पांचवीं जीत है। भारत के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। पाकिस्तान की ओर से अहमद नदीम ने गोल किया।

भारतीय टीम ने इस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी 5 मैच जीते हैं। वहीं पाकिस्तान 5 में से 2 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।

 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की पाकिस्तान पर यह 8वीं जीत है। दोनों टीमों के बीच यह 12वां मुकाबला था। इस दौरान पाकिस्तान केवल 2 मैच जीत सका है। वहीं 2 मैच ड्रॉ रहाे हैं।

पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर में भारत पर लगतार कई अटैक किए। यहां भारत की तरफ से 2 पेनल्टी कॉर्नर में गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने बचाव किया। वहीं एक बार जरमनप्रीत ने बॉल को गोल में जाने से रोका।

भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर 

अब तक 2 पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर चुका भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला। यहां अभिषेक के इंजेक्ट पर हरमनप्रीत ने शॉट लगाया, लेकिन पकिस्तान के फर्स्ट रस्सर ने बचाव किया। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान को काउंटर अटैक पर पेनल्टी कॉर्नर मिला। यहां भारत के जरमनप्रीत सिंह ने बचाव किया।

पाकिस्तानी का खिलाड़ी चोटिल

मैच के 21वें मिनट में पाकिस्तान के अबू महमूद चोटिल हो गए। डिफेंस करते वक्त उनका दाहिना घुटना मुड़ जाने के कारण उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया।

लगातार दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर भारत का दूसरा गोल

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत को कप्तान हरमनप्रीत ने बढ़त दिला दी। अभिषेक के इंजेक्ट पर हरमनप्रीत ने गोल पोस्ट के सेंटर में शॉट लिया। फिलहाल भारत 2-1 से आगे है।

पहला क्वार्टर खत्म, स्कोर 1-1 से बराबर

मैच का पहला क्वार्टर खत्म हो चुका है। भारत और पाकिस्तान का स्कोर 1-1 से बराबरी पर है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट में गोल किया। वहीं मुकाबले का पहला गोल पाकिस्तान की ओर से हुआ। 7वें मिनट में पकिस्तान के अहमद नदीम ने गोल किया।

पेनल्टी कॉर्नर में भारत ने की बराबरी

13वें मिनट में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में कन्वर्ट करके बराबरी की। यहां हरमनप्रीत सिंह ने गोल पोस्ट के राइट कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक करके गोल किया। फिलहाल स्कोर 1-1 से बराबर है।

पाकिस्तान का पहला गोल

पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में पकिस्तान के अहमद नदीम ने गोल किया। यहां शाहीन ने शॉट खेलते हुए डी के अंदर बॉल डाली थी, जिसे नदीम ने डिफ्लेक्ट करके गोल कर दिया। इसी के साथ पाकिस्तान इस मुकाबले में 1-0 से आगे हो गया है।

पहला क्वार्टर जारी

भारत-पाकिस्तान मैच का पहला क्वार्टर जारी है। पहले 5 मिनट में स्कोर 0-0 है।

नेशनल एंथम जारी

मैच से पहले नेशनल एंथम के लिए दोनों टीमें लाइन-अप हो गई हैं। पहले पाकिस्तान का नेशनल एंथम शुरू किया गया।

पाकिस्तान का स्टार्टिंग-11

अम्माद बट्ट (कप्तान), अब्दुलाह इश्तियाक, सुफयान खान, मोइन शकील, राणा वाहीद अशरफ, हनान शाहिद, जिकरिया हयात, मुहम्मद हमादूद्दीन, अब्दुल रहमान, एजाज अहमद और अबू महमूद।

भारत का स्टार्टिंग-11

विवेक सागर प्रसाद, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, कृष्ण बहादुर पाठक, अमित रोहिदास, नीलकंठ शर्मा, राजकुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह और गुरजोत सिंह।

भारत और पाकिस्तान के बीच पहला हॉकी मैच 1956 में खेला गया

भारत और पाकिस्तान के बीच पहला हॉकी मैच 1956 में खेला गया था। दोनों टीमें ओलिंपिक फाइनल में भिड़ी थीं और भारत 1-0 से मुकाबला जीत कर गोल्ड मेडल जीता था। यहीं से दोनों के बीच राइवलरी शुरु हुई। अब तक दोनों टीमें अलग-अलग टूर्नामेंट में 180 बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं। इस दौरान भारत पर पाकिस्तान हावी रहा है।

वहीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों का सामना 11 बार हुआ है। इसमें भारत आगे है।

भारत के साथ इस टूर्नामेंट में चीन, कोरिया, जापान, मलेशिया, और पाकिस्तान भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 16 और फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 13 साल पहले 2011 में हुई थी। भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने चार और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है। वहीं 2021 में साउथ कोरिया ने टाइटल जीता था।

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने हाल ही में खत्म हुए पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से मात दी थी। यह इंडियन टीम का ओलिंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल था। टोक्यो ओलिंपिक में भी टीम ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज जीता था। विवेक सागर प्रसाद (उप कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा, राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह और गुरजोत सिंह।

अब्दुल रहमान, एजाज अहमद, गजनफर अली, मुहम्मद हमादूद्दीन, जिकरिया हयात, अब्दुलाह इश्तियाक, सुफयान खान, अरशद लियाकत, अबू महमूद, नदीम अहमद, फैजल कादिर, राणा वाहीद अशरफ, सुलमान रज्जाक, रूमन, हनान शाहिद, मोइन शकील, मुनिब-उर-रहमान।

भारत और पाकिस्तान मैच सोनी स्पोर्ट्स 10-1 और 10-1 HD पर ब्रॉडकास्ट होगा। वहीं मैच का लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलीव ऐप और वेबसाइट पर होगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

NEET विवाद: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के भारी विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा

July 25, 2026

Modi Cabinet Paper Leak Bill: अब पेपर लीक करना पड़ेगा भारी! मोदी कैबिनेट ने दी संशोधन बिल को मंजूरी, 10 साल जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माना

July 24, 2026

बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

June 17, 2026

Delhi Fire Breaking: दिल्ली के बहुमंजिला होटल में भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी पर्यटक भी शामिल

June 3, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

May 15, 2026

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

May 12, 2026
Editors Picks

सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी पर कार्रवाई तेज, यौन उत्पीड़न मामले में जारी हुआ आरोप-पत्र, महिला IPS को मिली जिम्मेदारी

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

October 16, 2026

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026

CG News: भगवा वेश में लोगों को डराने और वसूली की कोशिश का आरोप, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

October 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी पर कार्रवाई तेज, यौन उत्पीड़न मामले में जारी हुआ आरोप-पत्र, महिला IPS को मिली जिम्मेदारी

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

October 16, 2026

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.