22.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार में जल्द होगी एक और आईपीओ की एंट्री, जानिए कब से लगा सकेंगे बोली

Must read

मनबा फाइनेंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा। निवेशक इस आईपीओ के लिए 25 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। 30 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर लिस्ट होंगे।

- Advertisement -

मनबा फाइनेंस इस इश्यू के जरिए कुल ₹150.84 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी कुल ₹150.84 करोड़ मूल्य के 12,570,000 फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।

मनबा फाइनेंस ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹114 से ₹120 तय किया है। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 125 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। अगर आप आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड ₹120 के अनुसार 1 लॉट के लिए आवेदन करते हैं, तो इसके लिए आपको ₹15,000 का निवेश करना होगा।

वहीं, खुदरा निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1625 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को ऊपरी प्राइस बैंड के अनुसार ₹195,000 का निवेश करना होगा।

कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स  के लिए आरक्षित किया है। इसके अलावा 35% हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए और बाकी 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों  के लिए आरक्षित है।

मनबा फाइनेंस लिमिटेड एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी है, जिसकी स्थापना 1998 में हुई थी। कंपनी दो पहिया, तीन पहिया, इलेक्ट्रिक दो पहिया, इलेक्ट्रिक तीन पहिया, पुरानी कार, छोटे व्यवसाय के साथ-साथ व्यक्तिगत ऋण के लिए ऋण प्रदान करती है।

जब कोई कंपनी पहली बार आम जनता के लिए अपने शेयर जारी करती है, तो उसे इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग या आईपीओ कहा जाता है। कंपनी को अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर जनता को बेचकर या नए शेयर जारी करके पैसे जुटाती है। इसके लिए कंपनी आईपीओ लाती है।

More articles

Latest article