रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है. आरोपी राकेश परिहार, राजस्थान के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड जब्त कर उसे जेल भेज दिया गया है.आरोपी राकेश छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के नाम एवं फोटो का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड्स ऐड कर छवि धूमिल करने और छल से पैसा कमाने के उद्देश्य से फर्जी आईडी का संचालन कर रहा था. इसकी सूचना पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रेंज सायबर थाना रायपुर में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



