Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Malaika Arora: ग्रीस में मिस्ट्री मैन संग मलाइका अरोड़ा का वेकेशन, समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज ने बढ़ाई हलचल

July 18, 2026

Meta AI का नया सेफ्टी फीचर: Instagram पर Teenagers ने Self-Harm की बात की तो तुरंत Parents को मिलेगा Alert

July 18, 2026

Part Time Jobs for College Students : पढ़ाई भी, कमाई भी! कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 5 शानदार पार्ट-टाइम जॉब्स, बढ़ेगी इनकम और एक्सपीरियंस

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, July 18
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Aaj Ka Rashifal 20 September 2024: आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों रहेगी मां संतोषी की कृपा, पूरी होगी सभी मनोकामना, सुख-संपन्नता से भरा रहेगा घर

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

20 September 2024 Ka Rashifal: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज तृतीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 19 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। आज देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

 

मेष राशि: आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज का दिन पढ़ाई में मन लगा रहेगा। दोस्तों के साथ आज बाहर जाने का प्लान बनेगा। आज परिवार से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी निदान होगा। कोई शुभ सूचना मिलने से घरों में उत्सव भरा माहौल रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग आदि करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें वरना महत्वपूर्ण गतिविधियां बाधित होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलने से सारे काम आसानी से होंगे।

 

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 8

वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पहले की अपेक्षा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छे सौगात लेकर आया हैं, आज आपके कामों की तारीफ हो सकती हैं। आज सामाजिक गतिविधियों में दिन का अधिकतम समय बीतेगा। अपने संपर्कों का दायरा और अधिक विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना उलझे, वरना इससे आपकी मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य भी प्रभावित होंगे।

 

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मीडिया और मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय से नई-नई जानकारियां मिलेंगी। जिससे आपकी कार्यप्रणाली में भी गति आएगी। महिलाएं अपने काम को लेकर उत्साहित रहेंगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में उच्चाधिकारियों का भी पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। किसी से चल रहे विवाद में न पड़ें इससे आपका टाइम waste होगा। जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

 

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

कर्क राशि: आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लेकर आयेगा। घर वालों का भरपूर प्यार आपको मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाऐंगे। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आने की संभावना बन रही हैं। धार्मिक कार्यो की तरफ आपका मन ज्यादा लगेगा।

 

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 2

सिंह राशि: आज अपने दिन की शुरुआत नए उमंगों के साथ करेंगे। आज जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपकी सकारात्मक संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या बीतेगी, जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। परिजनों के साथ आज शाम घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज रिश्तों में लंबे समय से चल रही परेशानियों का सलूशन मिलेगा, रिश्ते में मजबूती और मजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा हैं, धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं।

 

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

कन्या राशि: आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। आज पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उससे संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। परंतु दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखना ज्यादा बेहतर रहेगा। इससे आप का मनोबल भी बना रहेगा। संभव हो तो कार्य शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। इस राशि के जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी शो में एक्टिंग करने का ऑफर मिलेगा। बिजनेस में नयी योजनायें लागू करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनेगा।

 

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

तुला राशि: आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे जो आपके लिए इम्पोर्टेन्ट हैं। साथ ही आपको काम, परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए, ऐसा करने से आपके रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। आज दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ समाचार मिलने से दिन अच्छा होगा। आज किसी दीर्घकालिक योजना पर काम शुरू हो सकता है। काम काज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी, परंतु आप सब कुछ सुनियोजित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे। अगर जीवनसाथी के साथ कुछ समय से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आज इस बात को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है।

 

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों का अपने घर के मामले में हस्तक्षेप ना होने दें। आज आपके अपने नजदीकी लोग ही आपके लिए कुछ दिक्कतें पैदा करेंगे। सचेत रहें और नकारात्मक परिस्थितियों में धैर्य न खोए और अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखें, इससे आपके बिगड़ते काम बन जाएगे। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज आपकी शादी के लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता हैं।

 

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

धनु राशि: आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज आप आर्थिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की प्लानिंग बना सकते हैं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम जल्द ही मिलेगा। आज कार्यस्थल पर गतिविधियां धीमी होने के बावजूद आप योग्यता और मेहनत से आर्थिक स्थिति सामान्य रखेंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लाभदायक संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में काम आएंगे। अगर आप अपने व्यापार को किसी दूसरे राज्य में फैलाना चाहते हैं तो आज इस कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा हैं। महिलाओं का दिन का काफी बिजी रहेगा ,बच्चो के लिए नई डिशेज़

 

तैयार करेंगी।

 

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 6

मकर राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति और फोकस रखना जरूरी है। इससे व्यवसाय में आपकी मेहनत के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को काम की अधिकता बनी रहेगी। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आज आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्तों में आई नोक झोंक को दूर करेंगी। आपके द्वारा कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। इस राशि के जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ हैं।

 

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि: आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। शाम को आप किसी सामारोह में जायेंगे जिसमें आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी। आज किसी विशेष व्यक्ति से प्रभावित होकर आप भी अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे और कुछ नए कार्यों को भी करने में आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। आप कोई ऐसा निर्णय लेंगे जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं आज वो अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अच्छी कंपनी से डील फिक्स करेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा।

 

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

मीन राशि: आज का दिन पहले की अपेक्षा ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करके काम करना चाहिए आपके काम सफल होंगे। आज बिजनेस में मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे और इनकम पहले से बेहतर होगी। लेकिन कोई भी व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित सोच-विचार करना जरूरी है। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के बच्चें अगर ज्यादा मेहनत करेंगे तो भविष्य में जल्द ही सफलता मिलेगी। साथ ही आज बच्चें अपने पिता से परामर्श भी लेंगे।

 

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026
Editors Picks

Malaika Arora: ग्रीस में मिस्ट्री मैन संग मलाइका अरोड़ा का वेकेशन, समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज ने बढ़ाई हलचल

July 18, 2026

Meta AI का नया सेफ्टी फीचर: Instagram पर Teenagers ने Self-Harm की बात की तो तुरंत Parents को मिलेगा Alert

July 18, 2026

Part Time Jobs for College Students : पढ़ाई भी, कमाई भी! कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 5 शानदार पार्ट-टाइम जॉब्स, बढ़ेगी इनकम और एक्सपीरियंस

July 18, 2026

शराब से भी ज्यादा नुकसानदायक! ये 5 चीजें रोज़ चुपचाप कर रही हैं आपके लिवर को कमजोर

July 18, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Malaika Arora: ग्रीस में मिस्ट्री मैन संग मलाइका अरोड़ा का वेकेशन, समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज ने बढ़ाई हलचल

July 18, 2026

Meta AI का नया सेफ्टी फीचर: Instagram पर Teenagers ने Self-Harm की बात की तो तुरंत Parents को मिलेगा Alert

July 18, 2026

Part Time Jobs for College Students : पढ़ाई भी, कमाई भी! कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 5 शानदार पार्ट-टाइम जॉब्स, बढ़ेगी इनकम और एक्सपीरियंस

July 18, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.