- Advertisement -

सड़क किनारे खड़ी थी कार, पुलिस ने खोला तो मिलीं 5 लाशें; कहीं इस वजह से तो सभी ने जान नहीं दी!

Must read

तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले में पांच लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सभी शव एक ही कार में मिले। पुलिस सभी शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के बाद मामले की जांच में जुटी। मृतक सलेम के रहने वाले थे। घर से 200 किमी दूर उनकी लाशें नमनसमुद्रन के पास मिलीं। पुलिस को कार में एक नोट भी मिला है।

- Advertisement -
  1. पुलिस को कार में मिला एक पत्र।
  2. एक ही परिवार के हैं सभी मृतक।
  3. शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार पूरी रात एक ही जगह पर खड़ी रही। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कार के बारे में पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर तुरंत पुलिस टीम पहुंची। जांच करने पर सभी के होश उड़ गए। दरअसल, कार में पांच लोगों की लाशें पड़ी थीं। मामला तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले का है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम की खातिर पुदुक्कोट्टई के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

More articles

Latest article