30.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

Haryana Chunav 2024: 25 लाख तक का मुफ्त इलाज, महिलाओं को दो हजार रुपये, कांग्रेस ने घोषणा पत्र में और क्या-क्या किए वादे

Must read

 हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में कई वादे किए गए हैं। पत्रकारों के लिए विशेष सुविधा का एलान किया गया। पत्रकरों को कैशलेश स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। 25 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये मिलेंगे। जानिए कांग्रेस ने और क्या-क्या वादे किए.

- Advertisement -
  1. कांग्रेस ने लॉन्च किया घोषणा पत्र।
  2. हरियाणा में पत्रकारों को मिलेगी खास सुविधा।
  3. कांग्रेस जो कहती है, वो करती है- गहलोत

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज घोषणा पत्र लॉन्च किया है। सात गारंटी के बाद कांग्रेस ने जनता से कई वादे किए हैं। 40 पन्नों के घोषणापत्र में 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज और महिलाओं को 2000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया है।

सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर से पानी दिलाने का भी वादा किया गया है। कांग्रेस ने किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 700 से अधिक किसानों के प्रत्येक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।

More articles

Latest article